ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया!

UB India News by UB India News
February 12, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी  2025 पर अब आतंकियों की बुरी नजर पड़ती दिख रही है. जी हां, 26 फरवरी को पाकिस्तान में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच है. उस मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. 25 फरवरी को लंदन के लार्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर तालिबान (अफगानिस्तान) की टीम के खिलाफ प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन तालिबान में महिलाओं की आजादी को लेकर होगा. बताया जा रहा है कि  प्रदर्शन बहाना है, अफगानिस्तान-इंग्लैंड क्रिकेट मैच को टारगेट करना असल निशाना है.

‘हम 26 फरवरी को सुबह 9 बजे होने वाले मैच से पहले 25 फरवरी को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच का विरोध करेंगे. हम अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के क्रूर और बढ़ते उत्पीड़न पर आपत्ति जताते हैं. 25 फरवरी 2025 को 4 बजे लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के बाहर उलटी गिनती शुरू.’ अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें स्पष्ट तौर पर अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को तालिबान क्रिकेट टीम बताया जा रहा है.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों में कहा गया है कि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार, सदस्य देशों को महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहिए. वर्तमान में तालिबान अफगानिस्तानी महिलाओं को शिक्षित होने, सार्वजनिक रूप से बोलने, यहां तक ​​कि अपने घर में पढ़ते या गाते हुए सुनने या खिड़कियों से दिखने की अनुमति नहीं देता है. महिला क्रिकेट टीम अफगानिस्तान में भंग कर दी गई है. यही नहीं हर दिन के हिसाब से बाकायदा उल्टी गिनती के धमकी वाले संदेश भी जारी किए जा रहे हैं.

किसने की इंग्लैंड क्रिकेट से खास अपील
चैंपियनशिप ट्रॉफी में इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने में सिर्फ 18 दिन बचे हैं. महिलाओं ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बार-बार अपील की है कि इंग्लिश टीम अफगानी महिलाओं पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार किए जाने के खिलाफ में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम का बहिष्कार करे. हम हर दिन ऐसा संदेश जारी करेंगे. बॉयकॉट अफगान क्रिकेट. महिलाओं को उनके अस्तित्व में रहने दें.
क्यों सता रहा आतंकी खतरा
उधर अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी का मानना है कि आतंकवादी संगठन इस प्रदर्शन की आड़ में उनकी क्रिकेट टीम पर हमला कर सकते हैं. लिहाजा उन्होंने इस बाबत संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी है. तालिबान की खुफिया एजेंसी का मानना है कि लंदन में होने वाला प्रदर्शन एक बहाना है. वास्तव में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गई अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम निशाना है. फिलहाल पाकिस्तान में होने वाले इन मैचों की सुरक्षा को और कड़ा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
दिल्ली हार के बाद AAP में अंदरूनी कलह? केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग……….

दिल्ली हार के बाद AAP में अंदरूनी कलह? केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग..........

महाकुंभ में माघ स्नान को लेकर काफी भीड़ उमड़ी ,  नया ट्रैफिक प्लान- 13 तक वाहनों की नो-एंट्री

महाकुंभ में माघ स्नान को लेकर काफी भीड़ उमड़ी , नया ट्रैफिक प्लान- 13 तक वाहनों की नो-एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend