ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या नीतीश का दबदबा कायम रहेगा?

UB India News by UB India News
February 12, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीते 20 साल से एक ही जगह पर इस तरह से कुंडली मारकर बैठ गए हैं कि उठते ही नहीं. 20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015 यानी 11 महीने जीतन राम मांझी का शासनकाल छोड़ दें तो नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार बीजेपी के साथ रहें या आरजेडी के साथ, हर स्थिति और परिस्थिति में सीएम का पद उन्हीं के लिए रिजर्व रहता है. बीते 20 साल में बिहार में कुछ बदला है तो वह डिप्टी सीएम की कुर्सी और नाम. स्व. सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, तेजस्वी यादव और अब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम जरूर बने हैं, लेकिन सीएम की कुर्सी के इर्द-गिर्द भी नहीं पहुंच पाए हैं.

नीतीश कुमार का सिक्का आडवाणी-वाजपेयी के दौर से लेकर अब मोदी-शाह के दौर में भी बरकरार है. तभी तो जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा नीतीश कुमार के नाम पर बीजेपी को खुला चैलेंज देने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. संजय झा ने साफ कर दिया है कि बिहार में नीतीश अध्याय अभी खत्म नहीं हुआ है और न होगा. संजय झा का यह बयान दिल्ली चुनाव के रिजल्ट के दिन आया है. 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. ऐसे में संजय झा का यह बयान क्या मैसेज दे रहा है?

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

क्या नीतीश का दबदबा कायम रहेगा?
हाल के दिनों में जेडीयू में नीतीश कुमार के बाद संजय झा और ललन सिंह दो ऐसे नेता हैं, जिनके बयान की काफी अहमियत होती है. जेडीयू के दोनों नेता नीतीश कुमार के काफी करीब तो हैं ही, बीजेपी के भी करीब आ गए हैं. जहां, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बिहार के चौक-चौराहों और राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है. वैसे में संजय झा का यह कहना कि जब-जब मीडिया में नीतीश कुमार के युग की खत्म होने की बात उठी, नीतीश कुमार ने तब-तब बाउंस बैक किया है. राजनीतिक विश्लेषक इसके मायने तलाश रहे हैं.

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने क्यों ऐसा कहा?
संजय झा कहते हैं, ‘साल 2004 में जब अटल जी सरकार गई तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नीतीश कुमार का अध्याय अब खत्म हो गया. साल 2014 में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा तो ऐसी ही बातें उड़ाई गई. चाहे आरजेडी के साथ 2015 का विधानसभा चुनाव हो या बीजेपी के साथ 2020 का चुनाव. हर बार नीतीश कुमार को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं. लेकिन अभी तक हुआ क्या? नीतीश कुमार आज भी हैं और आगे भी बने रहेंगे.’

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद ऐसा बयान क्यों और किस संदर्भ में दिया? संजय झा का यह बयान क्या बीजेपी पर प्रेशर पॉलिटिक्स तो नहीं है? हाल ही में संजय झा ने दिल्ली स्थित आवास पर देश के गृह मंत्री अमित शाह को भोज पर बुलाया था. इस भोज में बिहार एनडीए के सांसदों के साथ-साथ कई पत्रकारों को भी बुलाया गया था. संजय झा के दिए इस भोज की चर्चा दिल्ली लेकर बिहार के राजनीतिक गलिायरे में होने लगी. बिहार को करीब से जानने वाले एक पत्रकार की मानें तो संजय झा के इस बयान के राजनीतिक मायने हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस सांसद का अपनी ही पार्टी से सवाल………

दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस सांसद का अपनी ही पार्टी से सवाल.........

प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज  शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend