ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस सांसद का अपनी ही पार्टी से सवाल………

UB India News by UB India News
February 11, 2025
in कटिहार, खास खबर, पटना, बिहार
0
दिल्ली की हार के बाद कांग्रेस सांसद का अपनी ही पार्टी से सवाल………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब इससे साइड इफेक्ट भी दिखने लगे हैं. खास तौर पर बिहार की राजनीति में इस परिणाम के बार कांग्रेस की रणनीति को लेकर सवाल किए जाने लगे हैं. अब बिहार कांग्रेस के नेता भी अपनी पार्टी से स्पष्टता चाहते हैं कि पार्टी किस रास्ते चलना चाहती है. कांग्रेस के नेता तारिक तारिक अनवर ने इसकी पहल करते हुए सीधे तौर पर सवाल उठा दिया है और उन्होंने कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करने की जरूरत बताई है. कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाते हुए यह पूछा है कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी? तारिक अनवर ने पार्टी संगठन को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई है.

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने अपने ट्वीट में लिखा, कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत .है उन्हें तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे. साथ ही पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है. जाहिर तौर पर तारिक अनवार जैसे नेता खुले तौर पर कभी भी इस तरह के सवाल नहीं उठाते हैं. लेकिन, अब जब उन्होंने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल उठाए हैं तो जाहिर तौर पर इसके साइड इफेक्ट बिहार कांग्रेस के भीतर भी दिखने शुरू होंगे. खास तौर पर जब उन्होंने संगठनात्मक ढांचे में बुनियादी बदलाव की मांग की है तो इसका दूरगामी असर पार्टी के भीतर भी पड़ने वाला है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बता दें कि सियासी गलियारों में यह चर्चा होती रहती है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कई गुट हैं. अब जब तारिक अनवर ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के में सुधार की भी मांग उठा दी है और पार्टी की रणनीति स्पष्ट करने के लिए कहा है, तो इससे पार्टी के अंदर हलचल की संभावना बढ़ गई है. हालांकि, आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस पार्टी राजद के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. यह दोनों ही पार्टियां इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. लेकिन, विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने अपनी 70 सीटों की दावेदारी ठोकी है, और अब जब तारिक अनवर ने पार्टी से स्पष्ट रूप पूछ लिया है तो साफ है कि कुछ ना कुछ तो हो कर रहेगा.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजा आने के बाद इंडिया अलायंस के भीतर भी खलबली मची हुई है. आम आदमी पार्टी ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कई बयानों में यह पर बताने का प्रयास किया कि कांग्रेस की के चुनाव लड़ने की वजह से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हार हुई. वहीं, दिल्ली चुनाव नतीजे के बाद इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आप के आपस में चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए. उन्होंने इस क्रम में एक्स पोस्ट में महाभारत सीरियल का एक सीन भी शेयर किया था. वहीं, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संजय राउत ने भी कहा कि कांग्रेस और आपका गठबंधन हुआ होता तो अच्छा होता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज  शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया!

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend