ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में बजट के सत्र के सातवें दिन कार्यवाही जारी , इस हफ्ते लोकसभा में पेश होगा नया आयकर बिल..

UB India News by UB India News
February 11, 2025
in खास खबर, सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में बजट के सत्र के सातवें दिन कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण इस हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी. दरअसल, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त साल 2025-26 के लिए यूनियन बजट पेश किया था. इस दौरान उन्होंने कई अहम ऐलानों के साथ कहा था कि सरकार नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश करेगी.

सोन‍िया गांधी ने उठाया जनगणना का मुद्दा

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष  सोनिया गांधी ने राज्यसभा में जल्द से जल्द जनगणना की मांग की. कांग्रेस MP ने कहा कि 14 करोड़ पात्र भारतीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के लाभ से वंचित हैं. गांधी ने कहा, ‘सितंबर 2013 में यूपीए सरकार द्वारा पेश किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) देश की 140 करोड़ आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल थी. इसने लाखों परिवारों को भुखमरी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर COVID-19 संकट के दौरान. इस अधिनियम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आधार प्रदान किया. NFSA के तहत, ग्रामीण आबादी का 75% और शहरी आबादी का 50% सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने का हकदार है. हालांकि, लाभार्थियों के लिए कोटा अभी भी 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जो अब एक दशक से अधिक पुरानी है. स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार, जनगणना में चार साल से अधिक की देरी हुई है. मूल रूप से 2021 के लिए निर्धारित, अभी भी इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह कब आयोजित किया जाएगा परिणामस्वरूप, लगभग 14 करोड़ पात्र भारतीय एनएफएसए के तहत अपने उचित लाभ से वंचित हो रहे हैं. यह जरूरी है कि सरकार जल्द से जल्द जनगणना को पूरा करने को प्राथमिकता दे. खाद्य सुरक्षा एक विशेषाधिकार नहीं बल्कि एक मौलिक अधिकार है.’

राहुल गांधी हर मामले में राजनीति ढूंढते हैं: बीजेपी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘राहुल गांधी की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे हर विषय में राजनीति ढूंढते हैं. मणिपुर के मामले में केंद्र सरकार ने पूरी तरह से संज्ञान लिया हुआ है और सभी आवश्यक कदम केंद्र सरकार उठा रही है लेकिन यह बहुत अफसोस की बात है कि वे(राहुल गांधी) हर मुद्दे पर अपने बचकानेपन का परिचय देते हैं… कांग्रेस और राहुल गांधी बहुत तेजी से पूरे देश में अपनी राजनैतिक जमीन खोते जा रहे हैं… इसलिए वे उन मुद्दों पर भी राजनीति करते हैं जिन पर कुछ समझदारी का परिचय देना चाहिए.’

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने महाकुंभ भगदड़ के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया.

इस हफ्ते संसद में पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल 2025, नए विधेयक में इन सुधारों की उम्मीद

नए आयकर विधेयक 2025 का मकसद देश के प्रत्यक्ष कर कानूनों को सरल बनाना है. यह कोई नया कर बोझ पेश नहीं करेगा बल्कि कानून को और अधिक सुलभ बनाने के लिए मौजूदा प्रावधानों को सुव्यवस्थित करने, लंबी धाराओं और जटिल वाक्यों को हटाने के लिए लाया जा रहा है.

इस हफ्ते पेश किया जाएगा विधेयक

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले मंत्री मंडल से इस विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल के साथ बजट के बाद की पारंपरिक बैठक को संबोधित करने के बाद शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “कल, कैबिनेट ने नए आयकर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, मुझे उम्मीद है कि इसे आने वाले सप्ताह में लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके बाद यह एक समिति के पास जाएगा.”

संसदीय समिति की ओर इस पर अपनी सिफारिशें देने के बाद यह बिल फिर से कैबिनेट के पास लौटेगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे दोबारा संसद में पेश किया जाएगा.

64 साल बाद पेश किया जाएगा नया बिल

बता दें कि मौजूदा समय में आयकर कानून 1961 चल रहा है. इस बिल को 64 साल पहले साल 1961 में लागू किया गया था. तब से अब तक लोगों के कमाई करने के तरीके और टैक्स स्ट्रक्चर, इकोनॉमी सिस्टम सहित कई सारी महत्वपूर्ण चीजों में बदलाव हुआ है. ऐसे में सरकार मौजूदा समय को देखते हुए नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी, जिससे जटील शब्द टैक्स स्ट्रक्चर, कानूनी जटिलताओं को आसान बनाना, आयकर प्रावधानों को कम करने की उम्मीद है.

इसके अलावा, नए इनकम टैक्स बिल 2025 में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के प्रक्रिया को आसान करने और डिजिटल टैक्स फाइल को बढ़ावा देने पर विचार किया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका चार दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका चार दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………

क्या नीतीश का दबदबा कायम रहेगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend