ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान

UB India News by UB India News
February 6, 2025
in दिल्ली
0
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान की खबर है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम शाम छह बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग तीन हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है और इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन निगरानी समेत विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नजर तीसरे कार्यकाल पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में फिर से उभरने की उम्मीद लगाए हुए है।

जंगपुरा में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी. AAP का आरोप, इस जगह पैसे बांटे जा रहे थे. पैसे बांटे जाने की सूचना के बाद मनीष सिसोदिया पहुंचे थे.

RELATED POSTS

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया और पति- बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ वोट डाला. वहीं AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा, उन्हें हिरासत में लिया गया है क्योंकि वह अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को विशेष राजनीतिक पार्टी की मेज पर आने के लिए शारीरिक रूप से मजबूर कर रहे थे.

मतदान की शुरूआत धीमी है. लेकिन लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह बरकरार है. वही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ‘धर्मयुद्ध’ लड़ रही है. साथ ही उन्होंने बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर बडा आरोप लगाया है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और दिल्ली पुलिस की सांठ-गांठ में गुंडागर्दी कर रही है. दिल्ली का चुनाव नहीं धर्म युद्ध, सत्य और असत्य की लड़ाई है.

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोग काम, अच्छाई और सच्चाई को अपना वोट जरूर देगी. इस चुनाव में गुंडा गर्दी सिर्फ बीजेपी नहीं ही नही कर रही, बल्कि बीजेपी और दिल्ली पुलिस साठ गांठ में गुंडर्दी तर रही है. जहां भी बीजेपी आचार संहिता का उलंघन कर रही था पुलिस ने उनकों पूरा सपोर्ट दिया. उनको लोकेशन से भगाया, बीजेपी के पदाधिकारियों के ठिकानों पर पैसा मिला फ़्लाइग स्क्वायड तक पहुंचा लेकिन दिल्ली पुलिस नहीं पहुंची. इस चुनाव में जो गुंडागर्दी हो रही है वह बीजेपी और दिल्ली पुलिस मिलकर कर रही है. मेरा यह कहना है कि दिल्ली के लोग गुंडा गर्दी को हराएंगे और काम को जिताएंगे.

मतदान के दौरान ‘गुंडागर्दी’ हारेगी: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज के मतदान में ‘गुंडागर्दी’ हारेगी और दिल्ली हारेगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रिय दिल्लीवासियों, आज मतदान का दिन है. आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं है, यह आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. यह हर परिवार को अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है. आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराना है और सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जीतना है. खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को भी प्रेरित करें. गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी.”

घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए-प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, “सबसे अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए। संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है… तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।”

सौरभ भारद्वाज का आरोप- दिल्ली पुलिस मतदान प्रभावित कर रही

ग्रेटर कैलाश से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली इलाके के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “सुबह से ही चुनाव प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीबों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

पूर्व CJI बोले- सुप्रीम कोर्ट EVM को सही ठहरा चुका, अब इसे मान लेना चाहिए

पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वोट डालने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारा लोकतंत्र मजबूत है और लोग अपनी जिम्मेदारियों से अवगत हैं। वे जानते हैं कि उन्हें किस तरह से अपना वोट डालना है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बार-बार EVM की वैधता को बरकरार रखा गया है। मुझे लगता है कि हमें इसे स्वीकार करना चाहिए, यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है।’

कस्तूरबा नगर में फर्जी वोट डालने की कोशिश, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

दिल्ली के कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र के एंड्रयूज गंज इलाके में सर्वोदय विद्यालय में दो लोगों फर्जी वोट डालने जा रहे थे। उससे पहले उन्हें दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। कस्तूरबा नगर में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस ने अभिषेक दत्त, भाजपा ने नीरज बसोया और आप ने इस सीट से रमेश पहलवान को मैदान में उतारा है।

AAP के आरोप

  • वाल्मीकि समाज के पूर्व चौपाल प्रधान उदय गिल, जो अपने समाज में बहुत अच्छी छवि रखते हैं और सालों से उनके लिए काम कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी कारण के सुबह 8.30 बजे से पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है। कोई भी हमें इसका कारण बताने को तैयार नहीं है।
  • आज नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। जब मैं वहां पहुंचा तो वे हरियाणा की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली गाड़ी में भाग गए। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह क्या मजाक है?
  • आतिशी ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। ये सत्य और असत्य की लड़ाई है। ये काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार लोग हैं, दूसरी तरफ गाली-गलौज करने वाले लोग हैं। दिल्ली के लोग काम करने वालों, ईमानदार को जिताएंगे और बुराई को हराएंगे। दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है। वे खुल्लमखुल्ला बीजेपी के लिए काम कर रही है। बीजेपी वोटर्स को डरा रही है। बीजेपी के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस नहीं आती। चुनाव आयोग का फ्लाइंग स्क्वॉड भी कुछ नहीं करता।

सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 8.10% मतदान हुआ. न्यू मोती बाग में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…मैं सभी मतदान अधिकारियों, सुरक्षा बलों, एमसीडी, एनडीएमसी को धन्यवाद देना चाहता हूं. पिछले 1-2 महीनों से हर कोई कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहा था. सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और डीसीपी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. नतीजतन, पिछले 1 महीने में दिल्ली में 12,000-13,000 से अधिक रैलियां शांतिपूर्ण तरीके से की गईं. जो छोटी-छोटी घटनाएं हुईं और जिनकी शिकायत की गई, उन पर तुरंत कार्रवाई की गई. यह निष्पक्षता और समान अवसर है. हमने समान अवसर और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त आदेश दिए हैं. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो चुनाव आयोग उनके साथ बहुत सख्त होगा.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

Next Post
PM मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला, सूर्य को दिया अर्घ्य

PM मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला, सूर्य को दिया अर्घ्य

अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए

क्या जीएसटी परिषद की अगली बैठक में दरों में होगा बदलाव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend