ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला, सूर्य को दिया अर्घ्य

UB India News by UB India News
February 6, 2025
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला, सूर्य को दिया अर्घ्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। भगवा रंग का वस्त्र पहने मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। उन्होंने संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना की। पीएम मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरे फिर वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस स्कूल के ग्राउंड पहुंचे। इसके बाद अरैल घाट से नाव से पीएम संगम नोज पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

2 घंटे प्रयागराज में रहे मोदी

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए पीएम ने कार्यक्रम बेहद सीमित रखा। वह करीब दो घंटे प्रयागराज में रहे। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। यहां तक की दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बमरौली एयरपोर्ट पर ही रहे।

मोदी का विमान सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां CM योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हेलीपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से योगी के साथ बोट से संगम पहुंचे।

PM के दौरे को देखते हुए मेले की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई। 54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले 13 दिसंबर को यहां आए थे।

पीएम मोदी ने संगम स्नान के बाद सोशल मीडिया में पोस्ट की। कहा- महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है।

समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने आज की तिथि क्यों चुनी, क्या है मान्यता?

पीएम मोदी आज माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हिंदू पंचांग की मानें तो 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके अलावा, यह दिन को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत के दौरान भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

PMO ने दी जानकारी

महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

ये है आज का पूरा कार्यक्रम-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
  • करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी और सीएम योगी अरेल घाट पहुंचेंगे। अरेल घाट पर खास बोट से पीएम संगम में स्नान के लिए जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और संगम घाट पर संगम आरती भी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री इस बीच सीएम योगी के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मोदी वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट आएंगे। प्रधानमंत्री का संगम दौरा करीब डेढ़ से 2 घंटे का रहेगा।

महाकुंभ के आयोजन से पहले की थी गंगा आरती

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे।

पीएम मोदी प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए पीएम ने अपना कार्यक्रम बेहद सीमित रखा। वह करीब दो घंटे प्रयागराज में रहे। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। संगम स्नान और पूजन के बाद वह बोट से अरैल के VIP घाट पहुंचे। वहां से उनका काफिला डीपीएस पहुंचा। वहां से हेलिकॉप्टर से बमरौली पहुंचे। यहां से एयरफोर्स के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

38 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में लगा चुके डुबकी

बता दें कि पीएम मोदी का संगम दौरा करीब 2 घंटे का था। सुबह 11 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक का वक्त पीएम मोदी के लिए आरक्षित था। महाकुंभ में पीएम के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां कल से ही शुरू हो गई थी। संगम घाट से लेकर प्रयागराज की सड़कों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू है। उधर, महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना अभी भी जारी है। अब तक साढ़े 38 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

Next Post
अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 1.59 लाख करोड़ रुपए

क्या जीएसटी परिषद की अगली बैठक में दरों में होगा बदलाव?

भारत के दरवाजे पर हमास की दस्तक !

भारत के दरवाजे पर हमास की दस्तक !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend