ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मधुबनी पिटाई मामले में आज तेजस्वी यादव करेंगे पीड़ित से मुलाकात

UB India News by UB India News
February 3, 2025
in TAZA KHABR, अपराध, मधुबनी
0
एग्जिट पोल को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान,  लिखा-295 सीट जीतेंगे..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वाहन चेकिंग के दौरान मधुबनी पुलिस द्वारा मौलाना मोहम्मद फिरोज के साथ मारपीट की गई। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने एक्शन लिया है। मारपीट के आरोपों से घिरे तीन पुलिस कर्मी और दो चौकीदार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी गौरव गुप्ता को पद से हटा दिया गया है।

29 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मौलाना मोहम्मद फिरोज की बर्बरता से पिटाई का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में डीएसपी मुख्यालय की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीन पुलिस कर्मी और दो चौकीदार को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी को पद से हटाया गया है।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

इन्हें किया गया निलंबित
बेनीपट्टी थाना के एएसआई मुकेश कुमार, हवलदार रंजीत, सिपाही विक्रम कुमार, चौकीदार सुरेश पासवान और चौकीदार सुरदीप को मौलाना की पिटाई मामले में निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी गौरव गुप्ता को थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पीड़ित परिवार से मिलेंगे नेता प्रतिपक्ष

मौलाना की पिटाई मामले में सोमवार को दोपहर 3.30 बजे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

पुलिस ने हिरासत में लिया और घंटों पिटाई की

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मौलाना फिरोज को हिरासत में लेकर थाने ले जाया और उन पर पुलिस पर हमले का आरोप लगा कर कई घंटों तक हवालात में बंद रखा। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद रात करीब 10 बजे उन्हें पीआर बांड पर रिहा किया गया।

घायल फिरोज का इलाज, अस्पताल में भर्ती

घायल फिरोज को दरभंगा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बेनीपट्टी के डीएसपी निशिकांत भारती ने मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मौलाना की बाइक अनियंत्रित हो गई थी, जिसके कारण वह गिर पड़े।

हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कटैया गांव का दौरा करने का ऐलान किया है, जिसकी पुष्टि राजद नेता राजेश यादव ने की है।

इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक दलों ने विरोध जताते हुए सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। मामला बढ़ता देख स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

Next Post
लिट्टी विद मांझी में आधे घंटे पहले पहुंचे सीएम नितीश……….

लिट्टी विद मांझी में आधे घंटे पहले पहुंचे सीएम नितीश..........

विस चुनाव में 225 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत होगी……

विस चुनाव में 225 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत होगी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend