जदयू ने केंद्रीय बजट में बिहार को मिले हिस्से का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। इसे मुख्यमंत्री की लगातार मॉनीटरिंग का नतीजा बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र की कांग्रेसी सरकारों के बिहार के प्रति दुराग्रह की वजह से राज्य का यथोचित विकास नहीं हुआ। अब बिहार एवं केंद्र में एनडीए सरकार होने से राज्य को विकास के नए आयाम गढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
पटना| जदयू कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह हुआ। इसमें पूर्णिया के समाजसेवी डॉ. कुमार गौरव सिंह एवं खगड़िया निवासी मुखिया उमेश सिंह जदयू में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
इस दौरान उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलनों में उमड़ रही भीड़ इस बात का संकेत है कि 2025 में 225 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत होगी। झूठ की बुनियाद पर टिका विपक्ष विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट के लिए तरस जाएगा। इस दौरान मंत्री र|ेश सदा, ललन सर्राफ, संजय कुमार गांधी, अरविंद निराला, सुजीत पाठक मौजूद रहे। उधर, जदयू कार्यालय में शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। इसमें उमेश कुशवाहा ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने आजीवन गरीबों व वंचितों के लिए संघर्ष किया।







