नए इनकम टैक्स बिल का ड्राफ्ट 6 फरवरी को बजट सेशन के दौरान संसद में पेश किया जा सकता है. यह बिल मौजूदा इनकम टैक्स कानून में बड़े बदलाव लाने वाला है. खबरों के मुताबिक, इसमें करीब 3 लाख शब्द हटाए जा सकते हैं, जिससे इसे समझना आसान होगा. फिलहाल, इनकम टैक्स कानून लगभग 6 लाख शब्दों का है, जिसे आधे से कम करने की योजना बनाई गई है.
टैक्स दायरा बढ़ाने पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, नए बिल में टैक्स का दायरा बढ़ाने पर फोकस होगा, इस बदलाव से सरकार टैक्स सिस्टम को और प्रभावी बनाना चाहती है.
बजट 2025 में वित्त मंत्री का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 पेश करते हुए बताया कि सरकार अगले हफ्ते संसद में नया इनकम टैक्स कानून लाने जा रही है.
2024 में हुई थी घोषणा
यह नया इनकम टैक्स कानून पिछले बजट (2024-25) में की गई घोषणा के आधार पर लाया जा रहा है. जुलाई 2024 में वित्त मंत्री ने कहा था कि इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की पूरी समीक्षा छह महीने के भीतर पूरी की जाएगी. अब सरकार इस बिल को पेश करने के लिए तैयार है. नए इनकम टैक्स कानून से टैक्स सिस्टम को सरल बनाने और विवादों को कम करने की उम्मीद की जा रही है.







