बिहार के कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि पटना में एमएलसी आवास पर उन्होंने आत्महत्या कर ली है. सचिवालय डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है और मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं. इस दुखद घटना से खलबली मच गई है और राजनीति के गलियारे में शोक की लहर है. बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी के 18 जनवरी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर शकील अहमद खान के बेटे को उनसे मिलवाया गया था.
बता दें कि शकील अहमद खान कदवा से विधायक हैं और उनके बेटे का नाम अयान खान था. अयान शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था. उनकी एक बेटी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है. अयान 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और उसकी उम्र। 17 साल थी. बता दें कि शकील अहमद खान दिल्ली में थे और खबर सुनने के बाद पटना के लिए दिल्ली से हुए रवाना हो चुके हैं.
शकील अहमद खान पहली बार 2015 में बिहार के कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. जून 2023 में डॉ शकील अहमद खान को बिहार में कांग्रेस का विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया था. शकील अहमद खान का कद इस बात से समझा जा सकता है कि उनकी पहुंच सीधे राहुल गांधी तक रहती है. हाल में जब राहुल गांधी बीते 18 जनवरी को पटना पहुंचे थे तो उन्होंने अपने बेटे अयान खान को मिलाया था.
इस खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक है। लगातार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान की आवास पर पहुंच रहे हैं। शकील अहमद खान की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है।
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि ‘दरवाजा अंदर से बंद था। गेट तोड़कर अंदर गए तो बहुत बुरी स्थिति थी। उसकी परीक्षा चल रही है। हो सकता है प्रेशर में रहा हो।’


बिहार से बाहर हैं शकील अहमद खान
बताया जा रहा है कि शकील अहमद खान फिलहाल अहमदाबाद में हैं। दोपहर 1 बजे तक उनके पटना पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को आयान के दोस्त का जन्मदिन था। रात में अहमद खान के आवास पर सभी दोस्तों ने साथ में खाना खाया। रात करीब साढ़े 11 बजे आयान अपने कमरे में सोने चला गया।
आज सोमवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था। आयान ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।
18 जनवरी को राहुल गांधी से मिला था आयान
18 जनवरी को राहुल गांधी के पटना दौरे के दौरान शकील अहमद खान ने अपने बेटे को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलाया था। आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भी दी थी। राहुल गांधी ने पेंटिंग की तारीफ भी की थी।
पप्पू यादव ने जताया शोक
सांसद पप्पू यादव ने X पर लिखा है कि ‘एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है, लेकिन एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास।’
कदवा से विधायक हैं शकील अहमद खान
डॉ शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा से विधायक हैं। उनकी छवि एक साफ-सुथरे नेता वाली रही है। 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिला। बिहार में कांग्रेस के 18 विधायक हैं।







