ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सांसद और पत्रकार एक दूसरे के ऊपर दर्ज करवाई FIR ……….

UB India News by UB India News
January 31, 2025
in अपराध, जदयू, भागलपुर, मीडिया
0
सांसद और पत्रकार एक दूसरे के ऊपर दर्ज करवाई FIR ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल और पत्रकार कुणाल किशोर ने एक दूसरे के ऊपर FIR दर्ज करवाई है। मामला 29 जनवरी की दोपहर पत्रकारों और सांसद व उनके लोगों के बीच हुई मारपीट का है।

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के मुख्य गेट पर घटना हुई थी। गुरुवार की देर रात दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष की और से JDU सांसद अजय कुमार मंडल ने दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से पत्रकार कुणाल शेखर की ओर से भी सांसद अजय कुमार मंडल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

सांसद अजय मंडल ने घटना के 24 घंटे बाद अपने दिए आवेदन में ये कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके बॉडीगार्ड का हथियार छीनने की कोशिश की थी। उनकी कार के फोटो-वीडियो भी ले रहे थे। इस पर ही बात बढ़ी थी। वहीं, काउंटर FIR में पत्रकार ने कहा है कि सांसद और उनके लोगों ने गाली-गलौज के साथ जान से मारने की भी धमकी दी है।

पत्रकार कुणाल शेखर की काउंटर FIR

बुधवार को कुणाल शेखर की ओर से तिलकामांझी थाना को दिए गए आवेदन के आधार पर सांसद अजय कुमार मंडल सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उन्होंने उल्लेख किया है कि वह बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हवाई अड्डा के पास सीएम नीतीश कुमार के आने की सूचना पर कवरेज करने अपने सहयोगी पत्रकार सुमित कुमार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान हवाई अड्डा पर आने जाने वाले पदाधिकारियों और आगंतुकों का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर बना रहे थे।

सांसद बोर्ड लगी हुई एक गाड़ी (BR11PC5889) हवाई अड्डे के गेट पर आयी। वहां मौजूद पुलिस की टीम ने गाड़ी रोक दी। पता करने पर मालूम हुआ कि उसमें सांसद मौजूद नहीं हैं। इसके कुछ देर बाद सांसद अपने आदमियों के साथ आए और अचानक उन पर और उनके साथी पर हमला कर दिया। सिर, छाती पर जानलेवा हमला किया।

सांसद ने अमर्यादित तरीके से गाली-गलौज की, मारपीट के दौरान मोबाइल भी छीन ली। इस दौरान उनकी कमर, छाती और सिर में असहनीय दर्द शुरू हो गया। आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल से छेड़छाड़ कर महत्वपूर्ण डाटा को नष्ट कर दुरुपयोग किया गया है।

मारपीट, गाल-गलौज कर मेरी मान मर्यादा का हनन किया

सांसद ने बाद में भी इसका अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी है। सांसद और उनके आदमियों ने सार्वजनिक मारपीट, गाली गलौज कर मेरी मान-मर्यादा, प्रतिष्ठा का हनन किया है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय देने की मांग की गयी है।

बता दें कि सांसद की ओर से पहली प्राथमिकी तिलकामांझी थाना में दर्ज कराई गई है। जबकि दूसरे पक्ष से पत्रकार कुणाल शेखर की ओर से दिए गए आवेदन पर तिलकामांझी थाना में काउंटर केस दर्ज किया गया है।

सांसद अजय मंडल की ओर से दर्ज FIR

अजय कुमार मंडल की ओर से उनके आधिकारिक लेटर पैड पर दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 29 जनवरी को 10.30 बजे उनके कार्यालय को डीएम कार्यालय से सूचना मिली कि मौसम खराब रहने के कारण मुख्यमंत्री भागलपुर हवाई अड्डा पर उतर सकते हैं। वहां से आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से जायेंगे। इसके बाद वह अपनी तीन गाड़ियों के साथ हवाई अड्डा पहुंचे।

यहां मुख्य गेट पर सुरक्षा जांच के लिए रुके। कुछ असामाजिक तत्व उनकी गाड़ी की फोटो, वीडियो आपत्तिजनक तरीके से लेने लगे। उनके मना करने पर दो व्यक्ति ने उनके लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया।

जान माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गयी। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात उनके अंगरक्षक ने दोनों को गेट से हटने काे कहा, जिस पर उन लोगों ने अंगरक्षक पर हाथ उठा दिया। हथियार भी छीनने का प्रयास करने लगे। तभी मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को खदेड़ कर भगाया। आवेदन में उन्होंने दोनों व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सिटी DSP ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी…

चुनाव से पहले तेजस्वी नए तेवर में दिखने वाले हैं!

मामला तो सिर्फ बड़ा भाई बने रहने का है…………….

बजट से पहले नीतीश सरकार ने किया बड़ा दावा............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend