ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले तेजस्वी नए तेवर में दिखने वाले हैं!

UB India News by UB India News
January 31, 2025
in पटना, राजद
0
टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के युवराज व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को नए अंदाज और नए लुक के साथ लड़ना चाहते हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने राजद की छवि से मुक्त होने की कोशिश तो वर्ष 2020 के विधान सभा से ही शुरू कर दी थी। यह दीगर कि तब तेजस्वी यादव राज्य की सत्ता से दूर ही रहे पर बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन कर अपने तेवर का एहसास करा गए। अब फिर एक बार राजद के बदले चेहरे के साथ जनता के बीच कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में जा रहे तेजस्वी यादव बदलाव की एक नई बयार ले कर जा रहे हैं।

तेजस्वी अब नए तेवर में दिखने वाले हैं
राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने राजद ने अपनी इस नये चेहरे के प्रक्षेपण काल तय किए और निकल गए कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर। तेजस्वी यादव अपने पहले चरण यानी कि 10 सितंबर से ही अपने इस अभियान में लग गए । इस कार्यक्रम के जरिए सभी जिलों में जा कर नए राजद की पहचान बनानी है जहां वे बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठा कर नीतीश सरकार से आंख मिलाने की कोशिश कर रहे है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

क्या राजद के कार्यकर्ता लफुआ संस्कृति से बाहर निकल पाएंगे?
एक समय था जब राजद का लफुआ चरित्र समाज को परेशान करने लगा था। तब हरा गमछा उनकी एक तरह से उनकी पहचान बन गई थी। कहा जाता है कि राजद की रैली में कोई चिनिया बादाम बेचने वाला सड़क पर नहीं निकलता था। डर लगता था कि कहीं राजद कार्यकर्ता फ्री में मूंगफली की लूट न मचा दें। लेकिन तेजस्वी यादव ने नई गाइडलाइन में राजद कार्यकर्ताओं को हरे गमछे की जगह हरी टोपी और बैच लगाने के लिए कहा। यात्रा के पहले राजद के नए 9 सूत्रीय निर्देश में एक यह भी था। अपने इस नए निर्देश के जरिए तेजस्वी ‘तेल पिलावन और लाठी घुमावन’ वाली छवि से मुक्ति पाना चाहते हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजद कार्यकर्ता लफुआ संस्कृति से बाहर निकल पाएंगे।

एमवाई समीकरण से AtoZ तक का सफर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी राजनीत की शुरुआत ही राजद के चेहरे बदलने के साथ की। तेजस्वी यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एमवाई समीकरण की दुरुस्तगी का नया अध्याय जोड़ा, और नाम दिया एटूजेड। इस समीकरण के साथ तेजस्वी यादव ने ‘राजद सभी का है’ यह नारा दिया। तेजस्वी ने टिकट बंटवारे के जरिए चुनाव में भागीदारी का एक नया आयाम शुरू किया जहां सवर्णों को भी राजद में तरजीह दी गई।

जदयू और भाजपा के कोर वोट पर हमला
राजद के कोर वोट की पहचान जैसे एमवाई से है, वैसे ही जनता दल यू के कोर वोट बैंक लव कुश, तो भाजपा का वैश्य और सवर्ण है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के प्लेटफार्म से इस वोट बैंक को टार्गेट किया। लोकसभा चुनाव 2024 की ही बात करें तो राजद ने कुशवाहा जाति से आनेवाले अभय कुशवाहा को तोड़ा और राजपूत का गढ़ कहे जाने वाला औरंगाबाद पर जीत हासिल कर जीत का समीकरण बदल दिया। आरा से सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद को महागठबंधन से खड़ा कर राजद ने अपनी पूरी ताकत लगा कर भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आर के सिंह को हरा डाला। लेकिन असल सवाल यही है कि तेजस्वी के वादे पर सवर्ण कितना यकीन करेंगे? सबसे बड़ी बात कि लफुआ कल्चर वाले राजद के उन नेताओं पर लोग कितना यकीन करेंगे जिन्होंने लालू राज में सवर्णों को तंग तबाह कर रखा था।

अचेतन CM की अगुवाई में अब सांसद पर हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सासाराम से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार पर हमले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि ‘बिहार में जातिवादी गुंडों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि एक दलित वर्ग के सांसद पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। अचेतन CM की अगुवाई में अब सांसद पर हमला भी एक सामान्य घटना हो गई। बिहार के CM बेसुध और अचेत अवस्था में है उन्हें प्रशासन, विधि व्यवस्था, न्याय और लोकलाज का अब कोई बोध ही नहीं रहा।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मामला तो सिर्फ बड़ा भाई बने रहने का है…………….

बजट से पहले नीतीश सरकार ने किया बड़ा दावा............

“भारत की नई सरकार से भारत के रणनीतिक लाभ और आर्थिक चुनौतियां” विषय पर वेबिनार

"भारत की नई सरकार से भारत के रणनीतिक लाभ और आर्थिक चुनौतियां" विषय पर वेबिनार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend