ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला , राष्ट्रपति बनते ही फैसले से सब हैरान,

UB India News by UB India News
January 22, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला , राष्ट्रपति बनते ही फैसले से सब हैरान,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली है. इसी के साथ उन्होंने देश के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाल लिया है. शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका का ‘स्वर्ण युग अभी से शुरू होता है.

वहीं,  संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO से बाहर निकालने के आदेश पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं.

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

डोनाल्ड ट्रंप ने बताए कारण 

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने COVID-19 महामारी और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संकटों को ठीक से नहीं संभाला है.

उन्होंने आगे कहा कि डब्ल्यूएचओ स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सफल नहीं हुआ है और वो अमेरिका से अनुचित रूप से भारी भुगतान की मांग कर रहा है,जबकि चीन से बेहद कम राशि की मांग कर रहा है. अमेरिका WHO को फंड देने वाले सबसे प्रमुख देशों में से एक है. अमेरिका के इस संगठन से बाहर निकलने से WHO की फंडिंग में बड़ी कमी आ सकती है.

‘टिकटॉक’ को लेकर भी लिया बड़ा फैसला 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो शेयर करने वाले प्लेटफार्म टिकटॉक के संचालन को 75 दिन बढ़ाने संबंधी एक शासकीय आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर किए. अमेरिका में ‘टिकटॉक’ के 17 करोड़ उपयोगकर्ता हैं.

ट्रंप की ओर से हस्ताक्षरित शासकीय आदेश में कहा गया, “मैं अटॉर्नी जनरल को निर्देश दे रहा हूं कि आज से 75 दिन की अवधि के लिए टिकटॉक पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए कोई कदम न उठाए जाएं ताकि मेरे प्रशासन को उचित प्रस्ताव तैयार करने का अवसर मिले जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा हो साथ ही ऐसे मंच का संचालन अचानक बंद होने से रोका जा सके जिसका इस्तेमाल लाखों अमेरिकी करते हैं.” अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले ऐप को शनिवार को बंद किया गया था.

शपथ के बाद 30 मिनट के भाषण में डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही। वहीं उन्होंने अमेरिका में केवल महिला और पुरुष जेंडर को मान्यता देने का ऐलान किया।

ट्रम्प के पहले भाषण में 10 बड़े ऐलान…

1) अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ 2 जेंडर ट्रम्प ने कहा- आज से अमेरिकी सरकार के लिए सिर्फ दो जेंडर होंगे पुरुष और महिला। मैं सभी सरकारी सेंसरशिप को तुरंत रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को बहाल करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा।

क्यों कहा- ट्रम्प ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ बयान दिए थे। ट्रम्प के रक्षा मंत्री पिट हेगसेथ का कहना था कि सेना में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने से अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।

2) अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का वादा ट्रम्प ने देश में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने और अवैध प्रवासियों को पकड़ कर बॉर्डर पर छोड़ने की पॉलिसी खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा- बाइडेन प्रशासन ने हमारे देश में अवैध रूप से एंट्री करने वाले खतरनाक अपराधियों को शरण दी है और उनकी हिफाजत की है।

क्यों कहा- प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20% अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं। 2023 तक यहां रहने वाले अप्रवासियों की कुल संख्या 4.78 करोड़ थी। ट्रम्प का मानना है कि दूसरे देशों से लोग अवैध तरीके से अमेरिका में घुसकर अपराध करते हैं।

3) मेक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी का ऐलान ट्रम्प ने अमेरिका-मेक्सिको के बॉर्डर (दक्षिणी बॉर्डर) पर इमरजेंसी लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां से होने वाली सभी अवैध एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार अपराध करने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेज देगी।

क्यों कहा- US-मेक्सिको बॉर्डर से आने वाले अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प का कहना है कि यहां से अवैध प्रवासी और अपराधी अमेरिका में एंट्री करते हैं। ट्रम्प इस बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात भी कह चुके हैं।

यह तस्वीर US-मेक्सिको बॉर्डर की है। सीमा पर लगी जाली के एक तरफ प्रवासी हैं और दूसरी तरफ अमेरिकी सुरक्षाकर्मी।
यह तस्वीर US-मेक्सिको बॉर्डर की है। सीमा पर लगी जाली के एक तरफ प्रवासी हैं और दूसरी तरफ अमेरिकी सुरक्षाकर्मी।

4) पनामा नहर वापस छीनने की धमकी दी ट्रम्प ने कहा कि वे पनामा नहर को वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस नहर की वजह से हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया है। इसे कभी गिफ्ट के तौर पर पनामा देश को नहीं दिया जाना चाहिए था। आज चीन पनामा नहर ऑपरेट कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया। हमने इसे पनामा देश को दिया। हम इसे वापस लेने जा रहे हैं।

क्यों कहा- ट्रम्प का कहना है कि इस नहर को अमेरिका ने 1999 में पनामा देश को गिफ्ट किया था, लेकिन इस पर अब चीन का कंट्रोल हो चुका है और यहां अमेरिकी जहाजों को ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

5) मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने का ऐलान ट्रम्प ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का ऐलान किया। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि अमेरिका की खाड़ी का नाम ज्यादा ‘सुंदर’ लगता है और यही नाम रखना सही है।

क्यों कहा- ट्रम्प का मानना है कि इस इलाके में अमेरिका की ज्यादा मौजूदगी है। अमेरिका इस इलाके में सबसे ज्यादा एक्टिविटी करता है इसलिए ये जगह अमेरिका की है।

6) दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान ट्रम्प ने कहा कि अब तक हमारे देश की सरकार दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए अपने देश को लोगों पर टैक्स लगाती थी। हम इसे बदलने जा रहे हैं, अब हम अपने देश के लोगों को अमीर बनाने के लिए अन्य देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे।

क्यों कहा- ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका को हर साल अन्य से देशों से बड़े व्यापार घाटे का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद BRICS देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी। इससे अलावा वो चीन, कनाडा और मेक्सिको पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं।

7) अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहन की अनिवार्यता खत्म डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देगी। ग्रीन न्यू डील में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने की बात की गई है। इसके साथ ही ट्रम्प ने इलेक्ट्रिक वाहन की अनिवार्यता को खत्म करने की बात की। ट्रम्प ने कहा कि दूसरे शब्दों में कहूं तो आप अपनी पसंद की कार खरीद सकेंगे।

क्यों कहा- ट्रम्प कई बार घोषित रूप से जलवायु परिवर्तन पर शक जाहिर कर चुके हैं। वो जीवाश्म ईंधन के मुखर समर्थक हैं। उन्होंने 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका को 2015 की पेरिस क्लाइमेट डील से बाहर कर लिया था।

8) हेल्थ सिस्टम और एजुकेशन सिस्टम की आलोचना ट्रम्प ने अमेरिकी हेल्थ सिस्टम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा हेल्थ सिस्टम है जो इमरजेंसी में काम नहीं करता है। जबकि इस पर दुनिया सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है।

उन्होंने एजुकेशन सिस्टम की भी आलोचना की। ट्रम्प ने कहा कि हमारे देश में ऐसा एजुकेशन सिस्टम है जो हमारे बच्चों को खुद पर शर्म करना सिखाता है। लेकिन आज से यह सब कुछ बदलने वाला है। बहुत तेजी से बदलने वाला है।

क्यों कहा- ट्रम्प का मानना है कि डेमोक्रेट सरकार की हेल्थ नीतियां मुश्किल समय में देश के काम नहीं आती हैं। इसके अलावा इससे सरकारी डिपार्टमेंट और एजेंसियों पर खर्च बढ़ता है। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओबामाकेयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के खिलाफ ऑर्डर पास किया था।

9) मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का ऐलान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका मंगल ग्रह पर भी अपना झंडा गाड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर अमेरिका का सितारों वाला झंडा लगाने के लिए वो अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेंगे।

क्यों कहा- ​​​​​​ट्रम्प के समर्थक और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क कई बार धरती के बाहर नई इंसानी बस्तियां बसाने की बात कह चुके हैं। मंगल ग्रह को लेकर ट्रम्प के ऐलान के बाद मस्क ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण के समय गूगल के CEO सुंदर पिचई के साथ मौजूद इलॉन मस्क।
ट्रम्प के शपथ ग्रहण के समय गूगल के CEO सुंदर पिचई के साथ मौजूद इलॉन मस्क।

10) विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करने का वादा ट्रम्प ने कहा कि वह अमेरिका में विदेशी गिरोह को निशाना बनाने के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 को लागू करेंगे। इस कानूनी अधिकार का इस्तेमाल आखिरी बार सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय जापानी, जर्मन और इटली मूल के गैर-अमेरिकी नागरिकों को बंदी बनाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे।

क्यों कहा- ट्रम्प का दावा किया है कि यह कानून उनकी सरकार को कई अधिकार देगा जिसकी मदद से अमेरिका से सभी संदिग्ध ड्रग गिरोहों को बाहर निकाला जा सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें……..

पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें........

यह भारत की धमक है…………..

यह भारत की धमक है..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend