ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव और उनके परिवार का भ्रष्टाचार से भरा है इतिहास……

UB India News by UB India News
January 11, 2025
in पटना, बिहार
0
सभी दल चाहते हैं कि अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें’, नाराजगी की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है. ऐसे में तेजस्वी यादव दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर ‘डीके टैक्स’ लेने के आरोप लगाए थे, जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के नेताओं का सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त होना जगजाहिर है.

RLM अध्यक्ष ने आगे कहा कि इनकी (तेजस्वी यादव) पूरी राजनीति दूसरों पर झूठे आरोप लगाने और अपनी बदनामी छुपाने पर आधारित है. कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित में अच्छा काम कर रही है. जबकि तेजस्वी यादव जनता को बरगलाने और सत्ता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उनका मकसद केवल सत्ता प्राप्त करना है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राजद का इतिहास जनता के सामने है- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोगों को राजद के पिछले कार्यकाल के भ्रष्टाचार और कुशासन को कभी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा राजद का इतिहास जनता के सामने है. जिनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त है, वे एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, जनता अब जागरूक है और सच्चाई को समझती है.

इससे पहले गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में जितनी भी पार्टियां हैं उनके बीच स्वार्थ के आधार पर मित्रता है. अलग-अलग पार्टियों के नेता अलग-अलग बयान देते हैं इसलिए स्वाभाविक तौर पर सिर फुटव्वल की स्थिति बन जाती है. एक तरफ लालू यादव ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व देने की बात कहते हैं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव कहते हैं कि इंडिया गठबंधन है ही नहीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत .............

भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े AI हबों में से एक बनने की दिशा में बढ़ रहा………..

भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े AI हबों में से एक बनने की दिशा में बढ़ रहा...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend