ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका को दहलाने वाले जब्बार की कुंडली……

UB India News by UB India News
January 2, 2025
in TAZA KHABR, अपराध
0
अमेरिका को दहलाने वाले जब्बार की कुंडली……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2025 का पहला दिन अमेरिका के लिए खौफनाक रहा. न्यू ऑरलियंस में एक ‘फिदायीन’ ट्रक ड्राइवर ने नए साल के जश्न को मातम में बदल दिया. जश्न मना रही भीड़ पर ट्रक चलाकर उसने 15 लोगों को रौंद डाला. इस हमले में दर्जनों अन्य घायल हुए हैं. हमलवार ट्रक ड्राइवर को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने ढेर कर दिया. उसका नाम शमसुद्दीन जब्बार बताया जा रहा है.

न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए जब्बार के 24 वर्षीय भाई अब्दुर जब्बार ने बताया कि “उनके भाई शम्सुद्दीन जब्बार ने कम उम्र में ही इस्लाम धर्म अपना लिया था. शमसुद्दीन के भाई ने कहा कि उनके भाई ने जो किया वो इस्लाम का प्रतिनिधित्व नहीं था. अब्दुर ने कहा कि यह धर्म नहीं बल्कि किसी तरह की कट्टरता है.”
Latest and Breaking News on NDTV

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब्बार के ट्रक में ISIS का झंडा लिपटा हुआ मिला है. अमेरिकी अखबार के मुताबिक अमेरिका में पैदा हुआ जब्बर पूर्व सैनिक था. ट्रेलर पार्क की स्थानीय मस्जिद के पास उसके घर में कुछ हैरान करने वाली चीजें मिली हैं. उसने घर में ही भेड़ और बकरों का बाड़ा बनाया हुआ था. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक 42 साल के शमसुद्दीन जब्बार ने जिस ईवी ट्रक से इस घटना को अंजाम दिया, उस पर आतंकी संगठन आईएसआईएस क झंडा भी लिपटा मिला है. ऐसे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों इस वारदात को आतंकी हमले से जोड़कर ही देख रही हैं. जानिए अमेरिका पर साल के पहले दिन हुए इस हमले की बड़ी बातें…

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

Latest and Breaking News on NDTV

क्या हुआ?

  • अमेरिकी नागरिक शमसुद्दीन जब्बार ने इस्लामिक स्टेट का झंडा लहराते हुए सफेद फोर्ड पिकअप ट्रक से लुइसियाना में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को रौंद दिया.इसमें अभी तक की जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत हुई है. कई घायल बताए जा रहे हैं.
  • जब्बार ने लोगों को रौंदने के बाद गोलियां भी चलाईं. इसमें 2 पुलिस अधिकारी घायल बताए जा रहे हैं. अमेरिकी पुलिस की जवाबी गोलीबारी में जब्बार को मार गिराया गया.अमेरिकी पुलिस के मुताबिक यह फिदायीन हमला लग रहा है. जब्बार से जितना हो सका, उसने उतने लोगों को मारने की कोशिश की. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक उसने कार शेयरिंग ऐप टूरो पर ट्रक किराए पर लिया था.
  • Latest and Breaking News on NDTV
  • अमेरिकी जांच एजेंसी FBI आतंकी हमले से जोड़कर मामले की जांच कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जब्बार ने ऑनलाइन ऐसे वीडियो साझा किए थे, जो उसके ISIS कनेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं.
  • अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पिकअप ट्रक पर इस्लामिक स्टेट का काला झंडा लहरा रहा था. ट्रक से विस्फोटक उपकरण भी बरामद किए गए हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

जब्बार कौन था

एफबीआई के मुताबिक हमलावर 42 वर्षीय शमसुद्दीन जब्बार था. वह अमेरिकी सेना में रह चुका है. पेंटागन के अनुसार जब्बार ने मानव संसाधन विशेषज्ञ और आईटी एक्सपर्ट के रूप में सेना में 10 से अधिक साल काम किया था. जब्बार को 2009 से 2010 तक अफगानिस्तान में तैनात किया गया था. जब्बार ने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटिंग में डिग्री हासिल की थी. वह टेक्सस के ह्यूस्टन में रहता था. वह रियल एस्टेट एजेंट का काम कर रहा था. क्या जब्बार के कुछ और साथी भी हैं, एफबीआई फिलहाल इसकी भी जांच कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
यूनियन कार्बाइड का 337-टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटा……

यूनियन कार्बाइड का 337-टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटा......

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों की सूची हो रही जारी……

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों की सूची हो रही जारी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend