ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कड़ाके की ठंड के बिच नए साल के जश्न में डूबा पटना, मंदिरों में जुटे श्रद्धालु……….

UB India News by UB India News
January 2, 2025
in दिन विशेष, पटना
0
कड़ाके की ठंड के बिच नए साल के जश्न में डूबा पटना, मंदिरों में जुटे श्रद्धालु……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बिहार में नए साल 2025 के आखिरी दिन ठंड ने माहौल बना दिया। अब हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण नए साल में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। बुधवार यानी एक जनवरी 2025 की सुबह घना कोहरा छाया रहा सुबह 7 बजे तक भोर के 5 बजे जैसा माहौल दिखा। हालांकि तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं मंगलवार को पूर्णिया सबसे गर्म रहा (23.5 डिग्री सेल्सियस) और सहरसा का अगवानपुर सबसे ठंडा (8.5 डिग्री सेल्सियस)।

नए साल के मौके पर पटना सिटी के बड़ी पटन देवी मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। ठंड के बीच लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आये। पटना सिटी के बड़ी पटन देवी, शीतला मंदिर, जल्ला हनुमान मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पटना के कंकड़बाग से पूजा करने पहुंचे राजेश कुमार ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष बड़ी पटन देवी माता के दर्शन के लिए साल के प्रथम दिन पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ शीतला मंदिर माता पूजा अर्चना के लिए पहुंचे एक नव विवाहिता ने बताया कि साल के प्रथम दिन वह माता के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उन दोनों का दांपत्य जीवन सुख में और खुशीपूर्वक बीते यही माता शीतला से आशीर्वाद मांगते हैं।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

सुबह 5:00 बजे से ही खुल जाते हैं मंदिर

बड़ी पटन देवी मंदिर के महंत विजय शंकर गिरी ने बताया कि मंदिर में वर्षों से यहां साल के पहले दिन पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की काफी भीड़ लगती है। उन्होंने बताया कि सुबह 5:00 बजे भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाते हैं। कंपकंपाती ठंड के बीच भी लोगों की भक्ति यहां देखने को मिलती है। मंदिर परिसर में माता के जयकार की उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि साल के प्रथम दिन लोग अपने-अपने अंदाज से नए साल का स्वागत करते हैं। वहीं वे लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं और माता के दरबार में दर्शन से उन्हें शांति मिलती है।

पटना में 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत की भव्य तैयारी की गई। होटल्स, क्लब और रेस्टोरेंट्स के साथ साथ गांधी मैदान, मैरिन ड्राइव आदि जगहों पर जश्न की व्यवस्था की गई। इन जगहों पर रंग-बिरंगी लाइट्स पर सिंगर हिंदी-भोजपुरी गाना गा रहे थे तो डांसर्स डांस कर रहे थे। इनके साथ राजधानीवासी भी जमकर थिरकते दिखे। रात के 12 बजते ही नए वर्ष का स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी की गई।

कड़ाके की ठंड लेकर आया नया साल 2025

मंगलवार की तरह एक जनवरी 2025 को भी बिहारवासियों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा। यह बदलाव हिमालय से आने वाली उत्तर-पछुआ हवाओं के कारण हुआ है। नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बुधवार को अधिकांश शहरों में सुबह हल्का कोहरा छाया है।हालांकि, तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मंगलवार को तापमान का पैटर्न ऐसा रहा

मंगलवार को बिहार के अलग-अलग शहरों में तापमान में काफी अंतर देखा गया। पूर्णिया में सबसे अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सहरसा जिले के अगवानपुर में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में भी तापमान में बदलाव देखने को मिला। पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। भले ही कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया, लेकिन उससे मौसम में गर्मी नहीं आई। रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड महसूस हुई।

मौसम में अचानक बदलाव से गिरा पारा

मौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पटना सहित 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 18 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। इस दौरान ज्यादातर शहरों में सुबह हल्का कोहरा रहा। यह बदलाव ठंड के मौसम के लिए सामान्य है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। हालांकि ये तापमान रबी की फसल के लिए अमृत बन कर आया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

नए साल के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की तेजी

लखनऊ में खौफनाक हत्याकांड , होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या

लखनऊ में खौफनाक हत्याकांड , होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend