ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रगति यात्रा पर आज पहुंचे मोतिहारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 200 करोड़ रुपए की विकास का रखे बुनियाद

UB India News by UB India News
December 25, 2024
in पटना, पूर्वी चंपारण, बिहार
0
प्रगति यात्रा पर आज पहुंचे मोतिहारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , 200 करोड़ रुपए की विकास का रखे बुनियाद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को मोतिहारी पहुंचे। इस दौरान सुगौली में उन्होंने जीविका दीदियों से बात की। अपने संबोधन में सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 को जब हम सरकार में आए तो देखा कि महिलाएं काफी परेशान है।

2006 में जीविका दीदी को बेहतर करने के लिए हमें लोन लेना पड़ा था। इसे आप लोग याद रखिएगा, आपके लिए क्या किया है। हमें महिलाएं ही जन्म देती हैं, इसलिए हमें इनका ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौके पर 30 जीविका दीदियां थीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 110 योजनाओं की सौगात मोतिहारी वासियों को दी। सीएम ने जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक विकास पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के विकास और उनकी भूमिका के बिना समाज की प्रगति अधूरी है।

मां रहती है तभी हमलोग जन्म लेते हैं

पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मातृत्व और महिलाओं के महत्व पर भी चर्चा की। सीएम ने कहा कि महिलाओं के योगदान को न केवल सम्मान दिया जाना चाहिए, बल्कि उनकी बेहतरी के लिए सतत प्रयास भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा सब लोग कैसे जन्म लेते हैं, मां रहती है तब ही न…मां है तभी ना हमलोगों का जन्म हुआ है। हम तो शुरू से महिलाओं के लिए काम करते हैं।

CM नीतीश ने जीविका दीदियों को पुराने दिन याद दिलाए

दैनिक भास्कर से बात करते हुए जीविका दीदी उषा देवी ने बताया कि 2005 में जब सीएम नीतीश आए थे तो यहां पर जीविका भवन नहीं था। हमलोग बाहर मीटिंग करवाते थे। सीएम नीतीश ने हमें ये भवन दिया है। अब हमें कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। मैं इसके लिए सीएम का धन्यवाद करना चाहती हूं। हमारी जीविका दीदियां काम कर के आगे बढ़ रहीं हैं। सीएम द्वारा ये वाक्य याद दिलाने पर उषा देवी ने कहा कि सीएम चाहते हैं कि हम वो दिन याद रखें और आगे बढ़ते चलें। इससे हम और वो दोनों खुश हैं।

वहीं, दूसरी तरह सुगौली की आम जनता में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमसे सीएम नहीं मिले। इस वजह से हमलोगों में नाराजगी है। सीएम नीतीश हमारे गांव आए और बिना मिले चले गए।

ग्रामीण धूप में खड़े होकर सीएम का कर रहे थे इंतजार, नहीं मिलने देने पर हुए नाराज।
ग्रामीण धूप में खड़े होकर सीएम का कर रहे थे इंतजार, नहीं मिलने देने पर हुए नाराज।

इलेक्शन के समय हमलोग से मिलेंगे CM

ग्रामीण हरशेंद्र मिश्र ने बताया कि हमलोग सुबह से हाथ में माला लिए सीएम के स्वागत के लिए खड़े थे। लेकिन मुख्यमंत्री बिना मिले चले गए। पंचायत के लिए CM ने कुछ नहीं किया है। सब कुछ मुखिया किए हैं। जनता इतनी देर तक खड़ी रही, सब परेशान हो गए। इलेक्शन में आएंगे तब वो मिलेंगे। अभी आए और मिलते तब समझ आता कि वो हमलोग से रुबरू होना चाहते थे।

सीएम के स्वागत के लिए बनाई गई आकर्षक रंगोली।
सीएम के स्वागत के लिए बनाई गई आकर्षक रंगोली।

योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, उनमें शामिल हैं

1.कचहरी चौक का आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज)

2. केसरिया के सुंदरापुर का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन

3. सुगौली के उत्तरी सुगांव पंचायत का पंचायत सरकार भवन

4. मजुराहा से होकर गुजरने वाली धनौती नदी पर पुल निर्माण

5. जल-जीवन-हरियाली योजनांतर्गत पोखर का लोकार्पण

बता दें कि नीतीश कुमार की पहले चरण की यात्रा इसके बाद शिवहर और सीतामढ़ी के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इसके बाद यह यात्रा 28 दिसंबर को वैशाली में समाप्त हो जाएगी. प्रगति यात्रा के पहले चरण की शुरुआत के साथ ही दूसरे चरण की यात्रा तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. दूसरे चरण की यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, सीएम नीतीश की यात्रा 4 जनवरी को गोपालगंज से शुरू होगी. इसके बाद 7 जनवरी को सिवान, 8 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी होते हुए 13 जनवरी को समस्तीपुर में समाप्त होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
नीतीश कुमार के पोस्टर ने बिहार की सियासत के लिए बड़ा संदेश दिया……..

नीतीश कुमार के पोस्टर ने बिहार की सियासत के लिए बड़ा संदेश दिया........

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend