ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के पोस्टर ने बिहार की सियासत के लिए बड़ा संदेश दिया……..

UB India News by UB India News
December 25, 2024
in खास खबर, जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार के पोस्टर ने बिहार की सियासत के लिए बड़ा संदेश दिया……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा के सूरजकुंड में भाजपा नेताओं के दो दिनों तक मंथन के के साथ ही फिर स्पष्ट कर दिया है गया है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. इस बीच जेडीयू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार का मतलब समझा दिया है. एनडीए के भीतर की राजनीति को समझने वाले इस का अर्थ भी निकल रहे हैं. जिस तरह से प्रगति यात्रा में नीतीश कुमार खामोशी के साथ अकेले ही आगे बढ़ रहे हैं, और इस यात्रा में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा साथ नहीं हैं  यह सीधा-सीधा सियासी संदेश है कि नीतीश कुमार अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं.

दरअसल, जेडीयू को पोस्टर में बताया गया है कि नीतीश मतलब सबकी स्वीकार्यता, नीतीश मतलब बिहार का विकास, नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार, नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प इसलिए तो 2025 फिर से नीतीश. वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है. एनडीए ने साफ कर दिया है कि 2025 में नेतृत्व में नीतीश कुमार ही चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा के सूरजकुंड में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार का नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही के डबल इंजन के साथ ही चुनाव में जाएंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू का पोस्टर.

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि एनडीए में नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर विपक्ष द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है. गिरिराज सिंह, प्रेम कुमार, दिलीप जायसवाल जैसे सभी नेता एक के बाद आगे आए और साफ कर दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चल रही है और आगे भी चलती रहेगी. इसके पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी यही बात दोहराई थी. वहीं, दिल्ली में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी यही बात कही गई.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि 2025 का चुनाव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा. पूरे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी दमखम के साथ तैयार है. हम के नेता और मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा है कि नीतीश कुमार की कोई नाराजगी नहीं है एनडीए में सब एक है. नीतीश कुमार की यात्रा में बीजेपी से मंत्री नहीं होने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि भाजपा का कार्यक्रम चल रहा था सब मंत्री वहीं पर व्यस्त थे.

विपक्ष के सवाल किए जाने पर संतोष सुमन ने कहा विपक्ष को कोई काम नहीं है इसलिए विपक्ष इस तरह की बातें कर रहा है. 2025 चुनाव के जब रिजल्ट आएंगे तो विपक्ष को पता चल जाएगा. वहीं, एनडीए के सीएम फेस के सवाल पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि सब लोगों ने कहा है कि एनडीए के सीएम फेस नीतीश कुमार ही हैं.
बता दें कि बीते दिनों बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि इसको लेकर एनडीए के नेता बैठेंगे तब इस पर निर्णय होगा. वही अमित शाह के बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी नीतीश के चेहरे पर बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर असमंजस भारत जवाब दिया था.  दिलीप जायसवाल ने कहा था कि हम तो छोटे कद के नेता हैं ऐसे मामलों पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेता है. ऐसे में जेडीयू और बीजेपी नेताओं में कन्फ्यूजन पैदा हो गया.
नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए के कन्फ्यूजन और सस्पेंस के बीच जेडीयू ने एक पोस्टर जारी कर दिया जिसमें लिखा, जब बात बिहार की हो तो नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो… इसके बाद भाजपा ने तुरंत यू टर्न ले लिया और नीतीश के नेतृत्व पर मुहर लग गई. अब बीजेपी के साथ ही एनडीए के तमाम दलों के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व की ही बात करने लग गए हैं. इसको देखते हुए नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू ने फिर नया पोस्टर जारी कर दिया और नीतीश कुमार को सब पर बीस बताने का संदेश भी दे दिया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा

पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, सीन री-क्रिएट कर सकती है पुलिस

पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, सीन री-क्रिएट कर सकती है पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend