ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मशहूर फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन

UB India News by UB India News
December 24, 2024
in कलाकार विशेष, खास खबर
0
मशहूर फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 की उम्र में निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. मशहूर फिल्म मेकर लंबे समय से बढ़ती उम्र के कारण अस्वस्थ चल रहे थे. उनकी बेटी पिया बेनेगल ने इंडिया टुडे से इस खबर की पुष्टि की और बताया कि एक दिन ऐसा होना तय था. बेनेगल को भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था. उनकी सफल फिल्मों में मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम शामिल हैं.

90 की उम्र में श्याम का निधन

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

श्याम बेनेगल का इस दुनिया को अलविदा कह कर जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है. खबर है कि उन्होंने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली. हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं. फोटो में श्याम बेनेगल, शबाना और नसीरुद्दीन शाह संग हंसते मुस्कुराते नजर आए थे. निर्देशक का जन्म 14 दिसंबर को हुआ था.

श्याम का जीवन परिचय

श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. ये फ‍िल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी. इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी. इसके अलावा भी उन्होंने महत्वपूर्ण फिल्में बनाई थीं. उन्होंने ‘निशांत’, ‘मंथन’, ‘भूमिका’ और ‘सरदारी बेगम’ जैसी यादगार फ‍िल्में बनाईं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है.

मालूम हो कि ‘मंथन’ पहली ऐसी फिल्म थी, जो दर्शकों के आर्थिक सहयोग से बनी थी. ये फिल्म डेयरी आंदोलन पर आधारित थी. उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी ये रही कि वो आम लोगों के जीवन की सच्चाई और उनके संघर्षों को प्रमाणिकता के साथ प्रस्तुत करती थीं.

इंडस्ट्री को दिए सुनहरे नगीने, टीवी पर किया ऐत‍िहास‍िक काम

श्याम बेनेगल ने भारतीय सिनेमा को कई बेशकीमती कलाकार भी दिए, ज‍िनमें शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग जैसे महान अभिनेता शाम‍िल हैं. फिल्मों के अलावा दूरदर्शन पर आने वाले मशहूर सीरियल ‘भारत एक खोज’ और ‘कहता है जोकर’, ‘कथा सागर’ का निर्देशन श्याम बेनेगल ने ही किया था. श्याम बेनेगल ने अपने गुरु सत्यजीत रे और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी डॉक्यूमेंट्री बनाई. अपनी आत्मकथा ‘एक्ट ऑफ लाइफ’ में अमरीश पुरी ने श्याम बेनेगल को चलता-फिरता विश्वकोश बताया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
शेख हसीना को क्या बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? भारत के पास क्या विकल्प?

शेख हसीना को क्या बांग्लादेश को सौंपेगा भारत? भारत के पास क्या विकल्प?

2024 की कुछ बड़ी सियासी घटनाए…..मोदी की हैट्रिक, नीतीश की पलटी से केजरीवाल-सोरेन को जेल

2024 की कुछ बड़ी सियासी घटनाए.....मोदी की हैट्रिक, नीतीश की पलटी से केजरीवाल-सोरेन को जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend