बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra) पर निकले हैं. पहले चरण के तहत 28 दिसंबर तक उनकी यह यात्रा होगी. इसके बाद वे दूसरे चरण में फिर से बिहार के अलग-अलग जिलों में जाएंगे.
दूसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार छह जिलों का दौरा करेंगे. इसकी तारीख आ गई है. 4 जनवरी को गोपालगंज, 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के सचिव भी रहेंगे.







