BPSC ने पटना के बापू सेंटर पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में बापू सेंटर में कैंडिडेट्स ने हंगामा किया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद डीएम ने रविवार को आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को बीपीएससी ऑफिस में डीएम की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। साढ़े 3 बजे आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया।
इस सेंटर पर करीब 10 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। आयोग ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा को लेकर नई तारीखों को ऐलान होगा। इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा।
पटना डीएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि ’13 दिसंबर को BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के दौरान हंगामा करने वालों में परीक्षार्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। उनका एक ग्रुप परीक्षा भवन के बाहर भी मौजूद था। ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे। ये लोग एग्जाम कैंसिल करवाना चाहते थे। इन पर अब हत्या का केस दर्ज होगा।’
जांच रिपोर्ट में कहा गया कि ‘हॉल के अंदर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। पश्न पत्र देर से मिलने के कारण सेंटर के अंदर और बाहर भी प्रदर्शन किया गया था।’
प्रशासन ने बापू परीक्षा केंद्र के अंदर का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। वीडियो में कुछ कैंडिडेट्स पेपर छीनते और फाड़ते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने वीडियो जारी कर कहा कि बापू परीक्षा केंद्र के कुछ कमरों में देर से प्रश्न पत्र मिले। इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू किया।
पटना डीएम चन्द्रशेखर ने बताया है ‘कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा शुरू किया था। इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। वीडियो में दिख रहे जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा का माहौल खराब किया है। उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।’
बता दें कि पटना डीएम की जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही आयोग एक्शन में है और बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय में चेयरमैन रवि मनु भाई परमार के नेतृत्व में बैठक हो रही है. बैठक के बाद आयोग बड़ा फैसला ले सकता है. बताया जा रहा है कि बीपीएससी उपद्रव में शामिल अभ्यर्थियों की पहचान हो चुकी है. तकनीकी टीम ने हंगामा, अफवाह फैलाने वाले की शिनाख्त कर ली है. बुकलेट और उपस्थिति पत्रक लूटने और फाड़ने पर होगी बड़ी कार्रवाई होगी.
कोई पेपर फाड़ रहा था तो कोई लूट रहा था… DM की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, BPSC की परीक्षा में हुआ था बवाल
बीपीएससी परीक्षा में हुए बवाल को लेकर राजधानी पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बीपीएससी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है. साथ ही उन्होंने हंगामे की भी सीसीटीवी फुटेज भेजी है. बीते शुक्रवार को पटना के बापू परीक्षा भवन में बीपीएससी की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल बुलानी पड़ी और यही नहीं इसी हंगामे के दौरान आवेश में आकर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ भी जड़ दिया.
डीएम ने सौंपी हंगामे की जांच रिपोर्ट
डीएम ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है. वह जांच वरीय दंडाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता और केंद्राधीक्षक ने की है. रिपोर्ट में बताया है कि सभी पदाधिकारी, कर्मी और सुरक्षा कर्मी केंद्र पर समय से मौजूद थे. परीक्षा केंद्र पर ससमय 10.55 बजे प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया गया था. विधिवत प्रश्न पत्र का सील्ड बॉक्स खुलने के पश्चात सभी कमरे में सील्ड प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाने लगा. प्रश्न पत्र में 10 से 15 मिनट विलंब होने पर कुछ परीक्षार्थी हंगामा करने लगे.
पेपर छीनकर अभ्यर्थी फाड़ने लगे
रिपोर्ट में बताया है कि जब पेपर देरी से बांटा गया तो केंद्राधीक्षक ने यह भी कहा कि जिनको पेपर लेट मिला है, उनको अतिरिक्त समय दिया जाएगा. लेकिन फिर भी कुछ अभ्यर्थी हंगामा करने लगे थे. हंगामा सुनकर अन्य कमरे से भी परीक्षार्थी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान बुकलेट के साथ उपस्थिति पत्रक छीनकर फाड़ने लगे और अफवाह फैलाने लगे की सभी की परीक्षा रद्द हो गई है.
पेपर तक लूट ले गए अभ्यर्थी!
डीएम ने जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें बताया है कि हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी ने ट्रंक से प्रश्न पत्र का पैकेट लूट लिया और लहराते हुए गेट तोड़कर बाहर निकल गया. समय पर वरीय अधिकारी पहुंचकर मामले को नियंत्रित किया और अंदर बैठे परीक्षार्थियों को शांति से परीक्षा दिलवाया. अगर अधिकारी मुस्तैद नहीं होते तो भारी तोड़फोड़ और आगजनी की घटना होती.
DM की जांच रिपोर्ट के बाद बड़ी बैठक आज
बता दें कि BPSC परीक्षा में हंगामा मामले पर आज महत्वपूर्ण बैठक भी होने वाली है. आयोग कार्यालय में चेयरमैन के नेतृत्व में बैठक होगी. डीएम पटना की जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही आयोग एक्शन में आ गया है. आज की बैठक के बाद आयोग बड़ा फैसला लेगा. साथ ही उपद्रव में शामिल अभ्यर्थियों की पहचान हो गई है. तकनीकी टीम ने हंगामा, अफवाह फैलाने वालों की शिनाख्त कर ली है. बुकलेट और उपस्थिति पत्रक लूटने और फाड़ने पर होगी बड़ी कार्रवाई.







