ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा……

UB India News by UB India News
November 20, 2024
in पटना, बिहार
0
इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को एनडीए में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. यह आरोप उनकी पार्टी के नेताओं की ओर से लगाया गया है. उम्मीद है वो एनडीए से बाहर हो जाएं. इसको लेकर एनडीए में शामिल नेता और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से बुधवार (20 नवंबर) को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा.” उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली से पटना पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पटना एयरपोर्ट पर सवाल किया था.

दूसरी ओर महाराष्ट्र और झारखंड में हुए चुनाव को लेकर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सब जगह एनडीए की बढ़त है. कहीं कोई कठिनाई नहीं है. महाराष्ट्र में बीजेपी नेता विनोद तावड़े के नोट बांटे जाने वाले मामले में कुशवाहा ने कहा कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा. क्या सच्चाई है उसको कोई साबित करे उसके बाद कुछ बयानबाजी करें. आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है.

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का जताया आभार

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा है. इस पर उपेंद्र ने कहा कि यह अच्छी बात है न, मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है. उस दिशा में सरकार मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया. नियुक्ति पत्र के वितरण पर महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि ये उनका तैयार किया हुआ रोड मैप था. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि रोड मैप क्या होता है उन्हें पता है क्या?

बीजेपी की ओर से लगातार नारा लगाया जा रहा है ‘बंटोगे तो कटोगे’, इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों में हमारी सहमति नहीं हो सकती. एक सवाल पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के लिए झारखंड नहीं गए इस पर जवाब में कहा कि नहीं गए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया देने से उपेंद्र कुशवाहा बचते दिखे. इस सवाल पर कि गिरिराज सिंह ने कहा है कि हेमंत सरकार रांची को कराची बनाने जा रही है. इस पर कहा, “यह उनका स्टेटमेंट है, यह उन्हीं से पूछिए.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
सीएम पूरे राज्य में ‘महिला संवाद’ करेंगे, 225.78 करोड़ खर्च होंगे

सीएम पूरे राज्य में ‘महिला संवाद’ करेंगे, 225.78 करोड़ खर्च होंगे

‘महिला संवाद यात्रा’ के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद?

'महिला संवाद यात्रा' के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend