ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान का इरादा इजरायल में तबाही मचाने का है !

UB India News by UB India News
October 28, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ईरान का इरादा इजरायल में तबाही मचाने का है !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान की राजधानी तेहरान समेत उसके अन्य शहरों पर इजरायली हमले में कई बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में ईरानी सेना के 4 जवानों की भी मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि ईरान ने इजरायल के इस हमले को बेहद मामूली और हलका बताया है। बावजूद ईरान का कहना है कि इजरायल के हमले भले ही हम पर कोई खास असर नहीं डाल पाए हों, लेकिन उनकी इस जुर्रत का बदला जरूर लिया जाएगा। इजरायली हमले के बाद से ही ईरान मिलिट्री के खतरनाक ट्वीट सामने आ रहे हैं।

इस बीच ईरान मिलिट्री ने फिर एक खतरनाक ट्वीट किया है, जिसके जरिये उन्होंने ईरान में “मौत की बाढ़, बारिश और तबाही मचाने वाला पैगाम” भेजा है। ईरान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शत्रु गड़गड़ाहट की तरह गर्जना करते थे और बिजली की तरह चमकते और उछलते थे, लेकिन अपने इन सभी दिखावे के बावजूद वे युद्ध में कमजोर और भयभीत साबित हुए। हालांकि हम तब तक कुछ नहीं बोलते, जब तक हम कार्रवाई नहीं करते… और जब तक हम बाढ़ नहीं लाते तब तक हम बारिश नहीं करते। ईरान के इस ट्वीट का संदेश साफ है कि वजह इजरायल पर भीषण पलटवार की धमकी दे रहा है। ईरान ने अपने इस ट्वीट में खतरनाक फतह मिसाइल का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक लक्ष्य पर खौफनाक तबाही मचाते दिखाया गया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

ईरान ने कहा हम तबाही मचाने वाला जवाब देंगे

अपने अगले ट्वीट में ईरान की सेना ने फिर लिखा,- ” हालांकि ईरान की शक्तिशाली वायु रक्षा प्रणालियों के कारण इज़राइल का ईरान पर रात भर का हमला विफल हो गया, लेकिन ईरान पर हमला करने की कार्रवाई के कारण हम इस आक्रामकता का तबाही मचाने वाला करारा जवाब देंगे।

अपने इस ट्वीट में भी ईरान की सेना ने अपने फाइटर जेट के साथ वायुसैनिकों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसकी ताकत का प्रदर्शन किया गया है। इस वीडियो में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई को भी दिखाया गया है। इसमें खामनेई के निर्देश पर ईरानी सेना के हमलावर रुख को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उसकी खतरनाक मिसाइलें और हवा से बातें करते तबाही मचाने वाले लड़ाकू विमान आसमान में मंडराते दिख रहे हैं। ईरान ने अपने मिसाइल जखीरों को भी इसमें प्रदर्शित किया है। ईरान का संदेश साफ है कि इजरायल उसे हल्के में नहीं ले, क्योंकि वह इस हमले के भीषण पलटवार की तैयारी में है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान!

आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान!

‘समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज’, अमेरिका में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

सरकार के प्रमुख से मिलना डील होना नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend