ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान!

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in TAZA KHABR
0
आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर अब सीधे तौर पर हमले भले ही कम हो गए हैं, लेकिन उनके हालातों में कोई कमी नहीं आई है. बांग्लादेश में बिगड़ते राजनीतिक माहौल में हिंदुओं को भेदभाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में हिंदुओं को न सिर्फ भेदभाव, बल्कि शारीरिक हिंसा से लेकर सामाजिक बहिष्कार तक की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही उनको बदनाम करने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

तख्तापलट के बाद बढ़ी कट्टरपंथी समूहों की ताकत

5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने देश में सत्ता संभाली. इसके बाद से देश में कट्टरपंथी समूहों को ताकत मिल गई और देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव की घटनाओं को बढ़ावा मिल गया.

मौत की धमकी देकर लिया जा रहा इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चटगांव विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रोंटू दास को कथित तौर पर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. इसके अलावा उन्हें मौत की धमकियां भी दी गई. अपने साथ हुए भेदभाव का जिक्र करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर रोंटू दास ने अपना त्यागपत्र दे दिया. जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है.

हिंदू पुलिस कर्मियों को भी किया गया बर्खास्त

बांग्लादेश में यह भेदभाव शिक्षण संस्थानों के साथ पुलिस व्यवस्था में शामिल हिंदू कैडेटों तक भी देखा गया है. हाल ही में, शारदा पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके 252 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों को अनुशासनहीनता और अनियमितताओं का आरोप लगाकर बर्खास्त कर दिया गया है. 252 सब-इंस्पेक्टरों में 91 हिंदू कर्मी शामिल थे. बता दें कि इन सभी की नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान हुई थी.

इसके साथ ही शारदा पुलिस अकादमी में 60 से अधिक एएसपी रैंक के अधिकारियों के लिए 20 अक्टूबर को होने वाली पासआउट परेड को भी रद्द कर दिया गया. जिससे इन अधिकारियों की सरकारी भूमिकाओं में नियुक्ति में देरी हुई.

हिंदू समुदाय का दावा, दुश्मनी का बन रहा है माहौल

इस दौरान हिंदू समुदाय दावा कर रहा है कि बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ दुश्मनी का माहौल बन रहा है. जिसके कारण हिंदूओं को अपनी नौकरी और अन्य मौके खोने पड़ रहे हैं. इस पर कट्टरपंथी समूहों ने विरोध में आरोप लगाया है कि शेख हसीना की पिछली सरकार ने अपनी पार्टी के करीबी लोगों को नियुक्त किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
‘समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज’, अमेरिका में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

सरकार के प्रमुख से मिलना डील होना नहीं

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend