ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से किया नामांकन

UB India News by UB India News
October 24, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से किया नामांकन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा है। इस दौरान कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कल रात ही वायनाड पहुंच चुकी थी जहां गांधी उन्होंने रात को स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। आज प्रियंका के नामांकन के दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ साथ कई दूसरे नेता मौजूद रहे।

नामांकन से पहले वह रोड शो निकाल रही हैं। प्रियंका के साथ राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। रोड शो के बाद प्रियंका नामांकन पेपर दाखिल करेंगी। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर की दोपहर को 13 राज्यों की 47 विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। इनमें केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

केरल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव है। पार्टी ने दोनों सीटों पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

प्रियंका गांधी का शेड्यूल

11:00 बजे- नामांकन रोड शो न्यू बस स्टैंड, जिला मुख्यालय- कलपेट्टा से शुरू होगा।

11:45 बजे- गुडलाई में जनसभा।

12:30 बजे- कलपेट्टा के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दाखिल करेंगी।

राहुल ने कहा था- वायनाड का दौरा करता रहूंगा वायनाड सीट छोड़ते वक्त 17 जून को राहुल ने कहा था- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा भी करूंगा। मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था।

वायनाड सीट छोड़ने के बाद राहुल ने वहां के लोगों के लिए पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने के पीछे की अपनी तकलीफ और वहां के लोगों से मिले प्यार के बारे में लिखा था। उन्होंने लिखा था कि मैं पांच साल पहले आपसे मिला था तब मैं आपके लिए एक अजनबी था, फिर भी आपने मुझ पर विश्वास किया।

‘संसद में आगमन का इंतजार’

वहीं, प्रियंका के नामांकन से पहले कारोबारी पति रॉबर्ट वाड्रा ने उनकी हौसला अफजाई की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रॉबर्ट वाड्रा ने पोस्ट के जरिए कहा, “नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रियंका. आपका समर्थन करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं। देश आपके स्वयं के अभियान और संसद में आगमन का इंतजार कर रहा है। भगवान आपका भला करे।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

औद्योगिक शराब पर कानून बनाने का हक राज्य सरकार को ......

तीन चेहरों पर मुस्कुराहट और कहीं जल गई आग!

तीन चेहरों पर मुस्कुराहट और कहीं जल गई आग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend