ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर कश्मीर में सरकार से दूर क्यों कांग्रेस, उमर-राहुल में हुई है ‘370’ वाली डील?

UB India News by UB India News
October 16, 2024
in खास खबर, ब्लॉग
0
चिट्ठी के इंतजार में बैठे है अब्दुल्ला…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर में 10 साल बात नया सवेरा हो चुका है. उमर अब्दुल्ला ने कमान संभाल ली है. लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सरकार से बाहर क्यों खड़ी है. दोनों दलों की तरफ से हालांकि ‘ऑल इज वेल’ का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन  क्या सच्चाई यही है? क्या अनबन मंत्रियों को लेकर है या मामला कुछ और है. उमर और राहुल गांधी के रिश्ते अच्छे दिख रहे हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शपथग्रहण में भी आए. तो फिर कश्मीर में कांग्रेस की उमर सरकार के अलग दिखने की कांग्रेस की रणनीति आखिर क्या है? जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार जफर चौधरी एनडीटीवी से खास बातचीत में उसे 370 से जोड़ते हैं. उनके मुताबिक दरअसल कांग्रेस ने उमर सरकार से दूरी रखकर अपने लिए सियासी राह आसान की है.  

जफर चौधरी कहते हैं कि नैशनल कॉन्फ्रेंस को जम्मू-कश्मीर में जो वोट मिला है, वह बीजेपी विरोध वाला है. बीजेपी के फैसलों के खिलाफ वोट पार्टी को मिला है. इसमें 370 का मुद्दा बड़ा है. चुनाव जीते के बाद नैशनल कॉन्फ्रेंस और उमर की यह मजबूरी है कि वह आर्टिकल 370 के मुद्दे को लगातार जिंदा रखे.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

अब कांग्रेस की परेशानी यह है कि कश्मीर में आर्टिकल 370 का मुद्दा उसके गले की फांस बन सकता है. चौधरी कहते हैं कि कांग्रेस को कश्मीर से बाहर परेशानी न हो, इसकी वजह से वह सरकार से बाहर है. महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव चल रहे हैं. बाकी राज्यों में भी आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं. ऐसे में कश्मीर में 370 के ऊपर जितनी बात होगी, कांग्रेस को उतना नुकसान उठाना पड़ेगा. उसको लगातार इसकी सफाई देनी होगी.

उनके मुताबिक उमर अब्दुल्ला और राहुल गांधी के रिश्ते ठीक हैं.उमर सरकार को बाहर से समर्थन देने के बाद भी स्थिरता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कांग्रेस के लिहाज से यह अच्छा फैसला है. अब नैशनल कॉन्फ्रेंस राज्य में अपने तरीके से से पॉलिटिक्स करती रहेगी.

केंद्र पर क्यों नरम उमर अब्दुल्ला?
जफर चौधरी बताते हैं कि भारी बहुमत से सत्ता में आए उमर के ऊपर भारी दवाब है. घाटी से उन पर 370 पर बात करने और प्रस्ताव पारित करने का प्रेशर रहेगा. उमर के बयान को देखें तो वह कह चुके हैं कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. इसके जरिए वह कुछ ऐसी राहत केंद्र से पाना चाहते हैं, जिससे लोगों को सीधा फायदा हो. इसके बाद वह अपने सियासी अजेंडे पर आ सकते हैं. केंद्र से सीधा-सीधा टकराव उमर के लिए ठीक नहीं है.

क्या कश्मीर में दिल्ली जैसी चलेगी खटपट देखने को मिलेगी
जफर चौधरी कहते हैं कि इसकी गुंजाइश कम है.उमर ने जो इशारा दिया है उससे लगता है कि वह टकराव के मूड में कतई नहीं हैं. दरअसल कश्मीर का भूगोल और सियासत दिल्ली से बिल्कुल अलग है. ऐसे में दिल्ली से तुलना नहीं की जा सकती है. केंद्र सरकार का रुख जाहिर तौर पर यहां अलग रहना चाहिए. जरूरत यह है कि 370 हटने के बाद नए जम्मू कश्मीर के लिए यूटी और केंद्र की सरकार मिलकर काम करें. अगले कुछ हफ्तों में दरबार मूव की रवायत है. इस बहाल करने की भी मांग उठ रही है. इसमें संविधान संशोधन जैसी बात नहीं है.एलजी अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
आज किसी की भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है………..

अमित शाह की मौजूदगी में आज होगा हरियाणा के मुख्यमंत्री का चयन

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

दिल्ली में घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट ने ले ली हरियाणा और पंजाब सरकार की क्लास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend