Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2024/04/amit-sah-2.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

अमित शाह की मौजूदगी में आज होगा हरियाणा के मुख्यमंत्री का चयन

UB India News by UB India News
October 17, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
आज किसी की भी पत्थर फेंकने की हिम्मत नहीं है………..

RELATED POSTS

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में यह बैठक होगी। इसी बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अधिकांश नेता पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि नायब सिंह सैनी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। ऐसे में बैठक में सैनी को नेता चुना जाना लगभग तय है।भाजपा हाईकमान की ओर से अमित शाह और मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर हरियाणा भेजा गया है। यह पहला मौका है जब अमित शाह किसी राज्य में पर्यवेक्षक बनकर जा रहे हैं। उनके हरियाणा आने के बड़े मायने हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय से मुलाकात की जाएगी और सरकार बनाने का दावा पेश होगा। अगले ही दिन यानी बृहस्पतिवार को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के हरियाणा प्रवास पर रहेंगे। हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह को भी भव्य बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय नेता और भाजपा शासित व एनडीए वाले राज्यों के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

अमित शाह और मोहन यादव बुधवार को सुबह ही नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। ट्राईसिटी में इस आयोजन और केंद्रीय नेताओं व दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कई जगहों पर रूट भी डायवर्ट होंगे ताकि किसी तरह की समस्या न आए। हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद ही अमित शाह और मोहन यादव चंडीगढ़ से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को भी कई बैठकें ली। प्रदेश में पहली बार यानी 2014 में जब भाजपा 47 विधायकों के साथ सत्ता में आई तो उस समय पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा ने मनोहर लाल खट्टर के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं 2019 में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मनोहर लाल के प्रस्तावक बने थे। इसी तरह इस बार भी विधायक दल के नेता के नाम के लिए किसी वरिष्ठ विधायक को ही प्रस्तावक बनाया जाएगा। वहीं एक अन्य विधायक सह-प्रस्तावक होंगे।

पार्किंग की ये व्यवस्था

समारोह स्थल की मेन एंट्री के ठीक सामने बनी सेक्टर 8 और 9 के कॉमर्शियल सेंटर की पार्किंग को वीआईपी पार्किंग में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 5 में होटल और अन्य कॉमर्शियल पॉइंट की पार्किंग भी ठीक की जा रही हैं।

कैबिनेट व राज्य मंत्रियों की भी होगी शपथ

17 अक्तूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि फिलहाल कैबिनेट में 10 के आसपास विधायकों को शामिल किया जा सकता है। कुछ सीटों को खाली भी रखा जा सकता है। नब्बे सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्री पद हासिल करने के लिए विधायकों द्वारा जबरदस्त तरीके से लॉबिंग की जा रही है। कई विधायकों ने तो नतीजों के बाद से ही दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। संघ पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगाने वालों की भी लिस्ट लम्बी है।

एंट्री के लिए बनाए दस गेट

दशहरा ग्राउंड में मेहमानों की एंट्री के लिए 10 गेट बनाए हैं। बैठने के लिए कुल 3 सिटिंग एरिया तैयार किए हैं। इनमें करीब 15000 कुर्सियां लगाई गई हैं। स्टेज एरिया के सामने करीब 120 फुट चौड़ा और करीब 200 फुट लंबा सेटिंग एरिया वीवीआईपी तथा वीआईपी के बैठने के लिए तैयार किया है। इसके दाईं ओर 40 फुट चौड़ा, 60 फुट लंबा और बाई ओर 40 फुट चौड़ा और 132 फुट लंबा एरिया लोगों की सिटिंग के लिए बनाया है। लाइव देखने के लिए ग्राउंड में कुल 14 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनमें 3 स्क्रीन 45 फुट चौड़ी होंगी, जो पीएम की स्टेज के पास होंगी। बाकी 15 फुट ऊंची स्क्रीन पूरे सिटिंग एरिया और एंट्री व एग्जिट पर लगाई जाएंगी।

शपथ ग्रहण से शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र को समर्पित कर दिया है। पार्टी द्वारा आज जारी किए गए अधिकारिक निमंत्रण पत्र पर चुनावी संकल्प पत्र की घोषणाओं का जिक्र किया है। महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में भाजपा हरियाणा की जीत को चुनावी राज्यों में भुनाना चाहती है। इसके चलते 17 अक्तूबर को पंचकूला में आयोजित होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी हो चुकी है। हरियाणा में बहुत कम ऐसे अवसर पर हुए हैं जब सत्ता और संगठन के साथ-साथ प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री एक ही मंच पर मौजूद हों।

पहुंच सकते 50 हजार लोग

शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए दशहरा ग्राउंड को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। शपथ ग्रहण की जगह को परेड ग्राउंड से बदलकर शालीमार यानी दशहरा ग्राउंड इसलिए किया है क्योंकि भाजपा को जिलों से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण अत्रे का कहना है कि समारोह में ड्रोन दीदी, प्रगतिशील किसान, सफाई कर्मचारी, उद्योगपतियों, खिलाडिय़ों और सरकारी स्कीमों के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। इन सभी के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को पूरा दिन एनएसजी, हरियाणा पुलिस के सीआईडी विभाग, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने समारोह स्थल पर चैकिंग की।

पंचकूला अस्पताल में बनाया सेफ हाउस

शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले वीआईपी के लिए सिविल अस्पताल में एक सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जहां एक सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री और राज्यपाल के लिए तीन से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। पांच एंबुलेंस भी समारोह स्थल और सेफ हाउस में तैनात रहेंगी।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पंचकूला (हप्र) : शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राज्य पुलिस की ओर से आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शालीमार ग्रांउड सेक्टर-5 पंचकूला के चारों तरफ से रूट पूर्ण रुप से बंद रहेगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बेला विस्टा/शहीद मेजर संदीप सांखला चौक (बाईं तरफ) हैफेड चौक सेक्टर 4-5 ट्रैफिक लाइट – तवा चौक/शहीद उधम सिंह चौक सेक्टर 9-10 ट्रैफिक लाइट सेक्टर 8-9 ट्रैफिक लाइट-शक्ति भवन चौक/गीता चौक तक दोनों तरफ से 16 व 17 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 28, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

by UB India News
January 28, 2026
0

सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के नए प्लेबैक गानों से दूरी बनाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा...

अमेरिका का ईरान पर हमला पड़ सकता है भारी ………………..

ईरान-अमेरिका के बीच हर दिन के साथ बढ़ रहा तनाव ……………

by UB India News
January 28, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. फिलहाल दोनों देशों में सीधी जंग तो नहीं, लेकिन...

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

by UB India News
January 28, 2026
0

यूरोप के बाजार में भारत ने ऐसी एंट्री मारी है, जिसने दक्षिण एशिया और मिडिल ईस्ट के कई देशों की...

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

by UB India News
January 28, 2026
0

भारत के संघीय सिस्टम में पावर केंद्र और राज्यों के बीच बटी हुई है. संविधान में साफ तौर पर ऐसी...

Next Post
भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

दिल्ली में घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट ने ले ली हरियाणा और पंजाब सरकार की क्लास

तमिलनाडु-कर्नाटक में तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु-कर्नाटक में तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend