ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बहराइच हिंसाः कहीं साजिश तो नहीं, लाठीचार्ज पर उठे सवाल

UB India News by UB India News
October 16, 2024
in अपराध, खास खबर
0
बहराइच हिंसाः कहीं साजिश तो नहीं, लाठीचार्ज पर उठे सवाल

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
यूपी के बहराइच के महसी के महराजगंज कस्बे में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोलीकांड की आग धीरे-धीरे पूरे जिले में फैल गई। सोमवार सुबह से जिले में डर और दहशत का माहौल रहा। शहर की मुख्य बाजार घंटाघर से पीपल तिराहे तक की दुकानें बंद रहीं। महराजगंज कस्बे में सुबह से ही सन्नाटा रहा। सिर्फ पुलिसकर्मी ही नजर आए। दहशत के बीच लोग अपने घरों में कैद रहे और बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। विवाद का असर शिवपुर विकासखंड की बजारों में भी देखने को मिला। पूरे शिवपुर में बंदी रही। इस दौरान जगह-जगह प्रदर्शन होता रहा। खैरीघाट, भगवानपुर चौराहा, राजी चौराहा व महसी में भी बजारें बंद रहीं।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैली हिंसा, बढ़ा तनाव
रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद जारी हिंसा नहीं थम रही है। सोमवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने हरदी, साधुवापुर, भगवानपुर और राजी चौराहे पर आगजनी की। आक्रोशित भीड़ ने हरदी चौराहे पर दुकानों के बाहर लगी होर्डिंग में आग लगा दी। वहीं, राजी चौराहे पर रखे टायर में आग लगा दी, जिसे दमकल वाहनों ने बुझाया। यही नहीं, भीड़ ने सधुवापुर और भगवानपुर चौराहे पर भी उपद्रव किया। धाबली में छप्पर में आग लगा दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला और लाठी फटकार कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा। आक्रोशित भीड़ ने चंदपईया और कबडियनपुरवा गांव में भी तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पूरे क्षेत्र में लोग सहमे रहे।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

कहीं साजिश तो नहीं
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को महसी के महराजगंज में युवक की निर्मम हत्या किसी साजिश का नतीजा तो नहीं थी। हत्या से पूर्व सुनियोजित तरीके से विसर्जन जुलूस में बवाल और पत्थरबाजी उसके बाद युवक की गोली मारकर हत्या करना खुफिया तंत्र व पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

श्रद्धालुओं पर पुलिस लाठी चार्ज पर भी सवाल
विसर्जन जुलूस के दौरान जब दोनों पक्षों में झड़प शुरू हुई, अगर उसी समय जुलूस में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने में दिलचस्पी लेते, तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती, लेकिन पुलिस के जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों को समझाने के बजाए एक पक्ष पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे जिले का अमन चैन तो बिगड़ा ही साथ में महराजगंज की आग पूरे जिले में फैल गई।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

शहर में भी श्रद्धालुओं पर बरसी पुलिस की लाठी
महाराजगंज में हुई युवक की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया तो गुस्साए परिजनों के साथ लोगों ने शव को मेडिकल कॉलेज के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेकिन वहां भी पुलिस की मानवता नहीं दिखाई दी। पुलिस ने पहले अपनी दबंगई के बल पर गुस्साए लोगों को शांत करने के बजाए सड़क से जबरन हटाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के भड़के गुस्से के सामने पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद पुलिस की लाठियां आला अधिकारियों के सामने श्रद्धालुओं पर जमकर बरसीं। हालत यह रही कि अस्पताल चौराहे और चौक बाजार पर पुलिस ने निर्दोष श्रद्धालुओं को जमकर लाठियों से पीटा। इस दौरान सड़क से निकलने वाले बाइक सवारों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

तीन महीने पहले हुई थी शादी
प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा की हत्य से पूरा परिवार बिखर गया। परिजनों के अनुसार रामगोपाल की शादी तीन महीने पहले रोली के साथ हुई थी। घटना के बाद से रोली का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश जा रही है।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

पुलिस ने हमे ही लाठियों से पीटा
परिजनों ने कहा कि हर साल प्रतिमा का विसर्जन होता है। यह पहली बार नहीं था। ऐसे में पुलिस प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करना चाहिए था। पहले तो वह इंतजाम सही नहीं कर सके, जब बवाल हुआ तो उसको काबू नहीं कर पाए। सीधा सीधा उन्होंने पुलिस प्रशासन की नाकामी बताई। यह भी कहा कि बवाल के बाद उनके ही पक्ष पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दूसरे पक्ष पर मेहरबानी दिखाई गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में भी लापरवाही की गई। देर रात बस फोटो खिंचाने के लिए आला अफसर मौके पर पहुंचे। इसे लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

गम…गुस्सा और सन्नाटा
हिंसा ने रामगोपाल के परिवार को जिंदगी भर का गम दिया। परिवार और इलाका गम में डूबा है। गम के साथ गुस्सा भी है। वह हर कीमत पर इंसाफ चाहते हैं। वहीं सोमवार शाम ढलते-ढलते हिंसा प्रभावित इलाके में सन्नाटा पसर गया।

दोपहर बाद बवाल काबू होने के बाद पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई। लगातार गश्त जारी है। इलाके के लोग दहशत में हैं। इसलिए अधिकतर घरों में कैद रहे। छिटपुट लोग ही घर के बाहर निकले। वह भी शाम ढहते-ढलते पूरी तरह से घर में कैद हो गए। कदम-कदम पर पुलिस की मौजूदगी है। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

शाम तक धधकता रहा शोरूम
करीब आठ सौ मीटर के क्षेत्र में जगह-जगह वाहनों में आग लगाई गई। दो शोरूम व एक अस्पताल भी इसी दायरे में है। कई गाड़ियां तोड़ी गईं। सारे सुबूत हिंसा और बवाल के गवाही दे रहे हैं। बाइक शोरूम देर शाम सात बजे तक धधकता रहा। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि कोई उसको बुझाए। शोरूम मालिक वहां से जा चुके हैं।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

खुलकर बोलने को तैयार नहीं लोग
हिंसा प्रभावित इलाके के लोग डरे हुए हैं। वह मीडिया से बात करने को राजी नहीं हो रहे थे। एक-दो लोगों ने बात की लेकिन उनका कहना था कि वह अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना था कि हिंसा ने पूरे इलाके को तबाह कर दिया। लोग परेशान हो गए। एक के घर का चिराग बुझ गया। सभी बस यही चाहते हैं कि इलाके में शांति कायम हो।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

कर्फ्यू की ओर बढ़ रहा जिला, लखनऊ से पहुंची पीएसी
हिंसा के बाद हालात अनियंत्रित होते देख प्रशासन की तैयारी महराजगंज क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने जैसी दिखने लगी है। जिला प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए प्रदेश मुख्यालय से मदद मांगी, जिसके बाद सोमवार को लखनऊ से पांच ट्रक आरएएफ और लगभग 13 ट्रक और बस मिलाकर पीएसी जवान भेजे गए। सोमवार शाम करीच चार बजे सभी वाहन जरवलरोड में विसर्जन जुलूस में फंसे दिखे। इनमें मौजूद इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बहराइच में स्थिति नियंत्रण के लिए जाने की बात कही।

Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

श्रावस्ती में हिंदू संगठनों ने बाजार कराया बंद
बहराइच के घटनाक्रम के विरोध में सोमवार को हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री कमलेश शुक्ल उर्फ ननकू के नेतृत्व में गिलौला में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने गिलौला में बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद करा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर विरोध प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद बाजार फिर खुल गया।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

बंद की गई इटरनेट सेवाएं, परेशान रहे लोग
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हत्याकांड के बाद सोमवार की सुबह जब मृतक राम गोपाल मिश्रा का शव उनके गांव रेहुआ मंसूर पहुंचा तो भीड़ उग्र हो गई। जगह-जगह विवाद शुरू हो गया और आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गई। वहीं घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जिस पर लगाम लगाने के लिए शासन की ओर से पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गईं। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

सबसे ज्यादा परेशानी बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने से रही। बैंकिंग सेवाओं के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। आलम यह रहा कि कई लोगों ने इंटरनेट सेवा के लिए पड़ोसी जनपद श्रवस्ती तो कइयों ने गोंड़ा का रुख किया।
Bahraich violence Is it a conspiracy Questions raised on lathicharge See pictures

वहीं बाराबंकी जिले के नजदीक के लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी के लिए बाराबंकी और महसी के लोगों ने सीतापुर क्षेत्र का रुख किया। हालांकि सीतापुर सीमा पर दोपहर के बाद शाम के समय पुलिस ने आवागमन रोक दिया। नेट न चलने से बैंकिंग सेवाएं ठप रही और लोग बैंकिंग सेवाओं के लिए लोग सबसे ज्यादा भटकते देखे गए।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
खड़गे पर वक्फ संपत्ति हड़पने का आरोप लगा,वक्फ बिल पर JPC मीटिंग से विपक्ष का वॉकआउट

खड़गे पर वक्फ संपत्ति हड़पने का आरोप लगा,वक्फ बिल पर JPC मीटिंग से विपक्ष का वॉकआउट

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच शाम को होगी वोटों की गिनती

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच शाम को होगी वोटों की गिनती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend