ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM हाउस को लेकर दिल्ली में छिड़ी ऐसी जंग……

UB India News by UB India News
October 10, 2024
in TAZA KHABR
0
CM हाउस को लेकर दिल्ली में छिड़ी ऐसी जंग……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर सीएम आवास सील कर दिया। मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाल दिया गया। मुख्यमंत्री आवास सील होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें आतिशी पैक सामान के बीच काम करती नजर आ रही हैं। सीएम अपने निजी निवास से काम करती नजर आ रही हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री का घर चर्चा में है. मुख्यमंत्री निवास सील होने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की पहली तस्वीर सामने आई है. आतिशी पैक सामान के साथ काम करती नजर आई हैं. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर आतिशी के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास को जबरन खाली कराया गया और दावा किया कि उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना इसे BJP के एक नेता को आवंटित करना चाहते हैं.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

इसके बाद दिल्ली की राजनीति में बवाल मच गया है. AAP की ओर आतिशी का पैक सामान के बीच काम करते हुए तस्वीर पोस्ट किया है. अब लग रहा है कि AAP इस मामले पर पिक्चर पॉलिटिक्स कर रही है. क्योंकि जब अरविंद केजरीवाल ने घर छोड़ा था तो उन्होंने बकायदा एक वीडियो पोस्ट किया था. ऐसा लग रहा है AAP इस मामले को मुद्दा बनाना चाह रही है.

आज आम आदमी पार्टी (AAP) कई नेता ने CM आतिशी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. इसमें आतिशी अपने सामान पैक के साथ काम करते हुए नजर आ रही हैं. AAP के नेता और सांसद संजय सिंह ने इसे लेकर X पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है ‘देख लो भाजपाइयों! तुमने एक चुने हुए मुख्यमंत्री से उसका दिल्ली की जनता द्वारा दिया हुआ घर तो छीन लिया. लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनोगे? तुमने नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो घर का सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के लिए उनका समर्पण भी देख लो.’

यह कृत्य दिल्ली की जनता का अपमान: संजय सिंह
संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का सामान भाजपा के एलजी द्वारा मुख्यमंत्री आवास से फिकवा दिया गया। PWD विभाग ने रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास की चाबी दे दी थी, तो फिर LG ने किस आधार पर सीएम आतिशी का सामान बाहर फिकवा दिया? भाजपा दिल्ली में 27 साल से वनवास झेल रही है और अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है, और यह कृत्य दिल्ली की जनता का अपमान है।

उधर, बुधवार शाम सीएमओ की तरफ से बयान जारी किया गया कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को सीएम कैंप कार्यालय और आवास से जबरन बेदखल कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने 6 अक्तूबर को सीएम आवास की चाबी आतिशी को सौंप दी थी। इस प्रक्रिया में विभाग ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।

आप ने मुख्यमंत्री आतिशी को सीएम आवास आवंटित न होने पर भाजपा को घेरा। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि 27 सालों से भाजपा दिल्ली में वनवास काट रही है। जब वह चुनाव में आप को हरा नहीं पाई तो सीएम आवास पर कब्जा करना चाह रही है। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया है। इसका प्रमाणपत्र भी है। अब उस आवास में मुख्यमंत्री आतिशी को शिफ्ट होना था और उन्होंने इसके लिए पत्र भी लिखा है। इसके बावजूद आवास आवंटित नहीं किया गया। आतिशी ने जब सीएम आवास को कैंप कार्यालय बनाकर मीटिंग शुरू की तो वहां से स्टाफ को भी हटा दिया गया है।

भाजपा ने दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए कई योजनाएं अपनाईं और आप को तोड़ने का प्रयास किया। जब भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाई, तो केजरीवाल को खत्म करने का प्रयास किया। केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया। इसे लेकर भी दुष्प्रचार फैलाया गया। मुख्यमंत्री के तौर पर अब आतिशी को आवास में जाना था, लेकिन आवास अलॉट नहीं किया जा रहा है। भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत पाती है और मुख्यमंत्री नहीं बना पाती है, तो अब मुख्यमंत्री के आवास पर कब्जा करना चाहती है।

वहीं, प्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास को सील करने की कार्रवाई का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि लोकनिर्माण विभाग को इस विवादित ‘शीश महल’ को पहले ही सील कर देना चाहिए था, क्योंकि सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का वीडियो ग्राफिक सर्वेक्षण करवाकर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी चाहिए।

भाजपा लगातार जांच व सीलिंग की मांग कर रही है। अब इसकी हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले पर मुख्यमंत्री आतिशी का बिना सरकारी आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाजी साफ दर्शाती है कि बंगले में कुछ न कुछ ऐसा है जिसे केजरीवाल न सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपाकर रखना चाहते हैं।

माता-पिता के साथ नए बंगले में शिफ्ट हुए केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल 4 अक्तूबर दोपहर लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है। उस वक्त उनकी तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए गए थे। वहीं, बाद में आतिशी के सामान की शिफ्टिंग की बात भी सामने आई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत

पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत

महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ……..

महाराष्ट्र चुनाव से पहले खटपट ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend