ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनावी नतीजों से बहुत कुछ सीखना है…

UB India News by UB India News
October 9, 2024
in खास खबर
0
चुनावी नतीजों से बहुत कुछ सीखना है…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए. हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लग गई. कांग्रेस का इंतजार बढ़ गया. वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में होने की वजह से किसी तरह कांग्रेस सत्ता का सुख भोग पाएगी. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर रिजल्ट के बाद अब कांग्रेस को अपने भी आंख दिखाने लगे हैं. इन चुनावी नतीजों का असर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अच्छे से दिखेगा. इसकी झलक अभी से ही दिखने लगी है. उद्धव गुट वाली शिवसेना ने राहुल गांधी के कांग्रेस को इशारों-इशारों में महाराष्ट्र हरियाणा वाली गलती न करने की हिदायत दी है.

सामना के संपादकीय में उद्धव गुट ने हरियाणा में कांग्रेस की हार पर स्थानीय नेता भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला. संपादकीय में हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह को अति आत्मविश्वास बताया गया. उद्धव गुट वाली शिवसेना के सामना में लिखा गया, ‘हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा-कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले हैं. हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह फाजिल आत्मविश्वास और स्थानीय नेताओं की नाफरमानी को माना जा रहा है. कोई भी मजबूती से नहीं कह रहा था कि हरियाणा में दोबारा भाजपा की सरकार आएगी. कुल मिलाकर माहौल यह था कि कांग्रेस की जीत एकतरफा होगी; लेकिन जीत की पारी को हार में कैसे बदला जाए यह कांग्रेस से ही सीखा जा सकता है.’

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सामना में कहा गया कि हरियाणा में भाजपा विरोधी माहौल था. ऐसा माहौल था कि भाजपा के मंत्रियों और उम्मीदवारों को हरियाणा के गांवों में घुसने नहीं दिया जा रहा था, फिर भी हरियाणा के नतीजे कांग्रेस के खिलाफ गए. हरियाणा में स्थिति अनुकूल होने के बावजूद कांग्रेस फायदा नहीं उठा सकी. कांग्रेस के साथ ऐसा हमेशा होता है. पिछली दफा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में इसी तरह का माहौल था कि भाजपा सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह भाजपा के लिए मुफीद साबित हुई.’

शिवसेना ने सामना के जरिए भूपेंद्र हुड्डा को घेरा है. सामना में सवाल किया गया कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की नैया डुबो दी है? हुड्डा की भूमिका इस तरह थी कि जैसे कांग्रेस के सूत्रधार वही हैं. सामना ने हुड्डा और कुमारी शैलजा विवाद को भी बड़ी वजह माना है. सामना में कहा गया कि हुड्डा और उनके लोगों ने कुमारी शैलजा का पब्लिकली अपमान किया. मगर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान हुड्डा को रोकने में विफल रहा. हरियाणा में भाजपा इस वजह से जीत पाई क्योंकि कांग्रेस का संगठन अव्यवस्थित एवं कमजोर था.

शिवसेना का मानना है कि हरियाणा चुनाव का असर महाराष्ट्र में नहीं होगा. हालांकि, शिवसेना ने कांग्रेस को हरियाणा वाली गलती न दोहराने की नसीहत दी है. सामना में लिखा गया कि महाराष्ट्र की जनता हरियाणा की राह पर नहीं जाएगी और महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की जीत होगी. मराठी जनमत मोदी-शाह, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ है. महाराष्ट्र की बाजी महाविकास गठबंधन जीतेगा, लेकिन राज्य में कांग्रेस नेताओं को हरियाणा के नतीजों से बहुत कुछ सीखना है. हरियाणा में कांग्रेस ने ‘आप’ समेत कई घटकों को दूर रखा, क्योंकि उन्हें सत्ता में हिस्सेदारी नहीं चाहिए थी. इस खेल में पूरा राज्य ही हाथ से निकल गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
EVM की बैटरी 99% कैसे?

EVM की बैटरी 99% कैसे?

RBI ने दी देश की जनता को राहत, रेपो रेट में नहीं हुआ इजाफा

लगातार दसवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend