ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जापान में प्रधानमंत्री जरूर बदला है लेकिन शासन सत्तारूढ़ पार्टी के ही हाथो में ……….

UB India News by UB India News
October 2, 2024
in खास खबर
0
जापान में प्रधानमंत्री जरूर बदला है लेकिन शासन सत्तारूढ़ पार्टी के ही हाथो में ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनके मंत्रिमंडल ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब शिगेरु इशिबा जापान के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले हैं। हालांकि शिगेरू इशिबा सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के ही नेता हैं। वह पूर्व रक्षामंत्री भी रहे हैं। किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्रियों को भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोपों के चलते इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है। जापान में अब नए प्रधानमंत्री का बनना और फिर नई सरकार का गठन भारत समेत पूरे एशिया में नया प्रभाव डालेगा। इसलिए शिगेरू इशिबा कौन हैं, उनके बारे में बहुत कुछ जानना जरूरी है।

बता दें कि जापान के  मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि किशिदा और उनके मंत्रियों ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस्तीफे सौंप दिए। इसके बाद शिगेरू इशिबा के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता और साफ हो गया है। इशिबा को शुक्रवार को सत्तारूढ़ ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ का नेता चुना गया था। ताकि वह किशिदा का स्थान ले सकें। किशिदा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के अंत में इस्तीफा देने की घोषणा अगस्त में ही कर दी थी। आज संसद में मतदान के बाद इशिबा का प्रधानमंत्री बनना तय है, क्योंकि संसद में उनकी पार्टी के सत्तारूढ़ गठबंधन के पास बहुमत है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारत-जापान के रिश्तों पर होगा क्या असर

जापान में प्रधानमंत्री जरूर बदला है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी वही है। इसलिए भारत के साथ रिश्तों पर ज्यादा असर नहीं पड़ना है। वैसे भी प्रधानमंत्री बनने के बाद शिगेरू इशिबा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करने के साथ ही देश में जल्द चुनाव का ऐलान भी करेंगे। इशिबा ने सोमवार को कहा था कि वह मंगलवार को देश का औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। इशिबा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की घोषणा करते हुए चुनाव की तारीख का उल्लेख किया।

अगर चुनाव के बाद इशिबा की पार्टी को जीत मिलती है तो वह फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। भारत के लिए इशिबा का प्रधानमंत्री बनना अच्छा संकेत है। क्यों पीएम मोदी और भारत के रिश्ते उनकी पार्टी के नेता फुमियो किशिदा से भी अच्छे रहे हैं। दूसरी अहम बात ये है कि चीन संयुक्त रूप से भारत और जापान का कट्टर दुश्मन है। ऐसे में जापान में सत्ता बदलने के बाद भी भारत और जापान के रिश्ते मजबूत रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
कानपुर टेस्ट में  भारतीय टीम की जीत हुई पक्की……

कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की जीत हुई पक्की......

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी…

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान जारी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend