ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी

UB India News by UB India News
September 21, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
राममय हो गई अयोध्या, आज देश में मनेगी दिवाली ,राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ राम भक्तों का करीब 500 सालों का इंतजार खत्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को नवनिर्मित मंदिर में प्रभु राम विराजमान हो चुके हैं. बालक राम के विराजमान होने के बाद अयोध्या की न सिर्फ आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी प्रभु राम की अयोध्या को विकसित किया गया है. शायद यही वजह है कि अयोध्या में 1 लाख से ज्यादा पर्यटक और श्रद्धालु आ रहे हैं. राम मंदिर में प्रभु राम के मंदिर के साथ-साथ 18 और भी मंदिर बनाए जा रहे हैं.

सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं मूर्तियां
बता दें कि राम मंदिर के प्रथम तल का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, द्वितीय तल का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. राम मंदिर के द्वितीय स्थल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी. इतना ही नहीं, राम दरबार की मूर्तियों का निर्माण भी सफेद संगमरमर के पत्थर से राजस्थान के जयपुर में किया जा रहा है. राम दरबार के श्री विग्रह की ऊंचाई लगभग 4:5 फिट होगी, जिसमें प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की मूर्ति बनाई जाएगी.

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

22 जनवरी 2025 को फिर होगी प्राण प्रतिष्ठा
मिली जानकारी के मुताबिक साल 2025 के 22 जनवरी को एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. बीते दिनों हुए निर्माण समिति की बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसला लिया गया, जिसमें सबसे प्रमुख राम मंदिर में बनने वाले राम दरबार की प्रतिमा और इसकी स्थापना को लेकर चर्चा हुआ.

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में जो और भी मंदिर बनाए जा रहे हैं. साथ ही राम दरबार की प्रतिमा का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. नवंबर अथवा दिसंबर के पहले सप्ताह में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा. इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट इस बात का मंथन करेगा कि राम दरबार के स्थापना प्राण प्रतिष्ठा कब की जाए, लेकिन जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

22 जनवरी है महत्वपूर्ण तिथि

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन भी 22 जनवरी साल 2025 के आसपास करने की तैयारी है. वहीं, 22 जनवरी 2024 की तिथि अयोध्या समेत पूरे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि है.

इसी दिन 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हुए थे. भारत अथवा अयोध्या के लिए यह दिन यह तिथि इतिहास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. शायद यही वजह है कि साल 2025 के इसी तारीख पर प्रभु राम के मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
आईफोन-16 की विक्री आज से भारत में शुरू , स्‍टोर पर लगी आईफोन के दीवानो की भीड़ ……..

आईफोन-16 की विक्री आज से भारत में शुरू , स्‍टोर पर लगी आईफोन के दीवानो की भीड़ ........

26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

तीन दिनों के लिए अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend