ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मांझी Vs पासवान… नवादा की घटना कैसे बनी दलित-महादलित की लड़ाई?

UB India News by UB India News
September 20, 2024
in नवादा, बिहार
0
बिहार में मांझी Vs पासवान… नवादा की घटना कैसे बनी दलित-महादलित की लड़ाई?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर पंचायत के कृष्णा नगर स्थित दलित बस्ती में आगजनी की घटना ने एक बार फिर जातिगत खाई को उजागर कर दिया है. हालांकि ये लड़ाई दलित और सर्वण के बीच नहीं बल्कि दलित और महा दलित के बीच की है, जिसमें मांझी और पासवान जातियां आमने-सामने हैं. खबर है कि नवादा में पासवान बिरादरी के लोगों ने बुधवार देर रात मांझी समाज की बस्ती को आग के हवाले कर दिया. ऐसे में एनडीए के साथ रह रहे जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच भी बयानबाजी के कयास लगाए जा रहे हैं.

पासवान अपने साथियों के साथ बस्ती में घुसा था
पीड़ितों ने प्राणपुर गांव के मुनि पासवान एवं उसके सहयोगियों पर घर जलाने का आरोप लगाया है, जहां घटना के वक़्त गोलीबारी करने का भी आरोप लगाया गया है. पूरा मामला जमीन के विवाद को लेकर बताया जा रहा है. कृष्णा नगर में कई सालों से महादलित समाज के लोग बिहार सरकार की जमीन पर बसे हुए थे. इसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष का भी इस पर दावा किया जाता रहा है. इस दौरान पूरा मामला न्यायालय में लंबित है और टाइटल शूट चल रहा है. इसी दरम्यान घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने अबतक कुल 21 घरों के जलने की पुष्टि की है. वहीं एसपी अभिनव धीमान ने शुरुआती दौर में कुल 10 लोगों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा निशाना
बता दें कि इस घटना पर अब राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर एनडीए पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक NDA की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है. बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अँधेरे में ग़रीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया. भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा अब चरम पर है. प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और NDA की सहयोगी पार्टियों के मुँह में दही जम गया है.’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.’

मायावती, कांग्रेस ने BJP-नीतीश को आड़े हाथों लिया.

बिहार का नवादा इस वक्‍त दलितों पर अत्‍याचार की आग में धधक रहा है. इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई, जिसमें दबंगों ने अहम की लड़ाई में एक युवक से अपने जूते चटवाए. अब इन घटनाओं पर राजनीति भी तेज हो गई है. बिहार में तेजस्‍वी यादव और यूपी में अखिलेश यादव इसे बीजेपी के खिलाफ बड़ा राजनीतिक हथियार बना सकते हैं. कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को हाथों-हाथ लपक लिया है. दलित राजनीति के लिए पहचाने जाने वाली मायावती भी इस मुद्दे पर कहां पीछे रहने वाली थी. वो भी एक्टिव हो गई हैं.

यूपी में इस वक्‍त योगी आदित्‍यनाथ की सरकार है. वहीं, एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार की लीडरशिप में डबल इंजन सरकार होने का दम भरती है. विकास और हिन्‍दुत्‍व को विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में इस्‍तेमाल करने वाली बीजेपी का एजेंडा साफ है कि हिन्‍दू समाज जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट रहे. बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी की इस थ्‍योरी पर यूपी में अखिलेश यादव और मायावती और अन्‍य राज्‍यों में कांग्रेस ने जबर्दस्‍त डेंट पहुंचाया था. विपक्ष लोगों के मन में यह नरेटिव सेट करने में सफल रहा कि बीजेपी 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की फिराक में है. यही वजह है कि दलित और महा-दलित वर्ग ने अन्‍य दलों को जमकर वोट दिए. 400 पार का दम भरने वाली बीजेपी 240 पर ही सिमट गई और अपने दम पर सरकार भी नहीं बना पाई.

कांग्रेस ने साधा निशाना…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नवादा में कई लोगों के घरों को आग लगाए जाने की घटना पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. एक्‍स पर खरगे ने कहा, ‘‘बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक. NDA की ‘डबल इंजन सरकार’ के जंगलराज का एक और प्रमाण है. बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और NDA की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है.’’

तेजस्‍वी यादव ने पीएम और नीतीश को घेरा
नवादा की घटना पर तेजस्‍वी यादव ने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा, ‘महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग. नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा.’

मायावती भी पीछे नहीं
बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने बिहार की घटना पर कहा, ‘बिहार के नवादा में दबंगों द्वारा गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद व गंभीर. सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को पुनः बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
शेख हसीना के जाते ही बांग्‍लादेश के आए बुरे दिन…..

हिंदुओं पर हमले, हसीना पर वार्निंग और मोदी से मिलने की गुहार, मोहम्मद यूनुस पहले सीख लें कूटनीति का ककहरा

खालिस्तानियों का ‘चौधरी’ क्यों बन रहा कनाडा? फिर उमड़ा आतंकी निज्जर के लिए प्रेम, संसद में रखा 2 मिनट का मौन

कनाडा ने भारत सरकार पर लगाया गंभीर आरोप...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend