ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाजार में सुपर मंडे, निफ्टी-सेंसेक्स पर बना नया हाई, मिडकैप इंडेक्स भी नए स्तर पर

UB India News by UB India News
September 17, 2024
in कारोबार, खास खबर, शेयर बाज़ार
0
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (16 सितंबर) को शेयर बाजार में सोमवार को बाजार में अच्छी तेजी के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. निफ्टी भी 70 अंक ऊपर था. बैंक निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ 52,000 के ऊपर था. सेंसेक्स 95 अंक ऊपर 82,985 पर खुला. निफ्टी 50 अंक ऊपर 25,406 पर खुला और बैंक निफ्टी 100 अंक ऊपर 52,038 पर खुला. मेटल शेयरों में आज भी अच्छी तेजी दर्ज हुई.

ग्लोबल संकेतों और फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को हर निशान में ओपनिंग की। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 बढ़कर 25,385.55 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 82,992.96 पर खुला। व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 53 अंक बढ़कर 51,990.70 पर खुला। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 251.12 अंक की तेजी के साथ 83,142.06 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 73.15 अंक की मजबूती के साथ  25,429.65 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

फेड रिजर्व पर सबकी नजरें

पूरी दुनिया के इक्विटी बाजारों की निगाह बुधवार को फेड रिजर्व की ब्याज दरों पर रहेगी, जिसका निकट भविष्य में शेयर बाजार के रुझान पर असर पड़ने की संभावना है। फेड द्वारा चार वर्षों में पहली बार ब्याज दरों में कटौती का पूर्वानुमान है। माना जा रहा है कि दरों में 0.25 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

बैन लिस्ट में कंपनियां और निवेशकों का रुझान

एनएसई ने 16 सितंबर, 2024 को एफएंडओ बैन लिस्ट में आरती इंडस्ट्रीज, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स, ग्रेन्यूल्स, हिंदुस्तान कॉपर और आरबीएल बैंक को शामिल किया है। एनएसई के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 सितंबर 2024 को 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,532.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इन स्टॉक्स में हलचल

कारोबार की शुरुआत होने पर सेंसेक्स में एनटीपीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि एचयूएल, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस में नुकसान रहा। इसके अलावा, सेक्टरों में एफएमसीजी इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पावर, रियल्टी, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
बिहार के 445 अंचलों में जमीन सर्वे का काम शुरू, फटाफट निकाल कर रखें ये कागजात

लोगों की संतुष्टि तक सरकार सर्वे जारी रखेगी ,कोई डेडलाइन तय नहीं...........

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने सीलबंद लिफाफे में SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट , सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

कोलकाता रेप-मर्डर, CBI आज SC में दूसरी रिपोर्ट दाखिल करेगी.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend