ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर की गई डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की कोशिश, संदिग्ध गिरफ्तार

UB India News by UB India News
September 17, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
फिर की गई डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की कोशिश, संदिग्ध गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की कोशिश की गई है। रविवार को फ्लोरिडा में उनको जान से मारने का प्रयास किया गया जिसमें वो बाल-बाल बच गए। इस पूरे मामले में 58 वर्षीय एक संदिग्ध को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने गिरफ्तार कर लिया है। एफबीआई के मुताबिक घटनास्थल से एक AK47 शैली की राइफल भी बरामद की गई है, जिसमें एक स्कोप और एक गो प्रो कैमरा लगा हुआ था। कुछ सप्ताह पहले भी ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। पेनसिल्वेनिया में हुए हमले के दौरान संदिग्ध को मौके पर ही मार गिराया गया था। इस दौरान गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी।

घटनास्थल से क्या-क्या मिला

ट्रंप पर हमले की कोशिश उस वक्त की गई जब वो गोल्फ खेल रहे थे। जब ट्रंप गोल्फ ग्राउंड पर थे तो वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे ‘अमेरिकी सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने देखा कि लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच से एक राइफल की नाल दिख रही थी। पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक एजेंट ने गोली चलाई जिसके बाद वहां मौजूद बंदूकधारी राइफल वहीं फेंककर एक एसयूवी में सवार होकर भाग गया। उन्होंने बताया कि राइफल के साथ दो बैकपैक, निशाना लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक दूरबीन और एक कैमरा भी मिला है। बाद में उस व्यक्ति को अधिकारियों ने पकड़ लिया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

ट्रंप ने क्या कहा?

हमले के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह सुरक्षित और ठीक हैं और इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक ईमेल में कहा, ‘‘मेरे आस-पास गोलीबारी की आवाजें आ रही थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर हो जाएं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कोई चीज नहीं रोक सकती।’’

क्या बोले बाइडेन और हैरिस  

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस मामले में जांच के निष्कर्षों से अवगत कराया गया है। हैरिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’ बाइडेन ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के पास ‘‘पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हर संसाधन और क्षमता हो।’’ कानून प्रवर्तन के तीन अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम रयान राउथ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

बाजार में सुपर मंडे, निफ्टी-सेंसेक्स पर बना नया हाई, मिडकैप इंडेक्स भी नए स्तर पर

बिहार के 445 अंचलों में जमीन सर्वे का काम शुरू, फटाफट निकाल कर रखें ये कागजात

लोगों की संतुष्टि तक सरकार सर्वे जारी रखेगी ,कोई डेडलाइन तय नहीं...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend