ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा , तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल. जातिवादी एंगल से सियासत गर्म

UB India News by UB India News
August 29, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा , तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल. जातिवादी एंगल से सियासत गर्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसके साथ ही सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर और नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. बिहार राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया जिसके बाद तीनों नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की अनुशंसा की गई. गृह विभाग की विशेष शाखा के इससे जुड़ा आदेश जारी करने के बाद से ही बिहार की राजनीति में उबाल है. इसको राजद ने जातिवादी एंगल देने की कोशिश की है और राजद ने मंत्रियों को जेड और वाई श्रेणी सुरक्षा देने पर भी सवाल खड़े कर दिए. इतना ही नहीं, स्वयं तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी की ओर से सिक्योरिटी में जातिवाद के मुद्दे को नई हवा दी जा रही है. हालांकि, राजद के अटैक के बाद बिहार सरकार की ओर से भी पलटवार शुरू हो गया. लेकिन पहले जानते हैं कि राजद की ओर से क्या आरोप लगाए गए हैं.

बता दें कि राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, बिहार में सरकार नीतीश नहीं चला रहे बल्कि अगल-बगल में रहने वाले लोग शासन चला रहे हैं. बिहार के तमाम मंत्री को Z और Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई. सरकार ने माना कि अब बिहार में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है. सभी अगड़ों को ही सुरक्षा दी गई. पिछड़ा और अतिपिछड़ा मंत्री को सुरक्षा क्यों नहीं है. लेसी सिंह को अचानक सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ी? शक्ति यादव ने आगे कहा, नीतीश कुमार अचेतन अवस्था में चले गए हैं. एडीजी और डीआईजी मुंशी की तरह काम कर रहे हैं.

RELATED POSTS

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

बिहार में मंत्रियों की सुरक्षा पर तेजस्वी की पार्टी ने जो टिप्पणी की है वह एक तरह से अगड़ा और पिछड़ा करने की कवायद मानी जा रही है. लेकिन बिहार सरकार के ही पिछड़ा समाज से आने वाले सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है किपारिवारिक आधार पर सरकार सुरक्षा नहीं देती है बल्कि सुरक्षा वैसे लोगों को दी जाती है जिनपर खुफिया विभाग की सूचना आती है कि उनपर खतरा है. खतरे की व्यापकता को देखते हुए जेड श्रेणी या वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है न कि व्यक्तिगत संबंधों के कारण.

महेश्वर हजारी ने दिया जवाब
महेश्वर हजारी ने इस बात का भी जवाब दिया जिसमें तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर सवाल उठाया था कि कई मंत्रियों को सुरक्षा दी गई लेकिन महेश्वर हजारी को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई. इस पर महेश्वर हजारी ने कहा कि हमें कोई सुरक्षा नहीं चाहिए. हमें कोई डर नहीं लगता है. मैं दो बजे रात में भी घूमता हूं और हमें कोई डर नहीं लगता. मैं मोटरसाइकिल पर घूमने वाला व्यक्ति हूं हमें सुरक्षा की कोई आवश्यकता नहीं.

पिछड़े-अगड़े सभी का पलटवार
वहीं मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमको कोई सुरक्षा नहीं चाहिए, हम बिल्कुल सुरक्षित हैं. हमको जरूरत पड़ेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा मांग लेंगे. दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव द्वारा मंत्रियों के साथ भेदभाव कर सुरक्षा देने के आरोप पर कहा कि इसमें तेजस्वी यादव को दिक्कत क्यों हो रही है. खुद जब उपमुख्यमंत्री थे तो अपनी सुरक्षा पर बेवजह खर्च किया था. सुरक्षा के नाम पर कितना बड़ा काफिला लेकर चलते थे भूल गए वह. खुद के ऊपर सरकार के साधनों का दुरुपयोग करवाते थे, खुद जो गलती की है उसको याद करें और उसे पर सफाई दें.

तेजस्वी यादव से वापस ली गई थी सिक्योरिटी
बता दें कि सात महीने पहले तेजस्वी यादव की Z प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सुरक्षा घेरा घटा दी गई है. उन्हें मिल रही जेड प्लस की सुरक्षा हटा दी गई है. फिलहाल तेजस्वी को एक मंत्री वाली सुरक्षा प्रदान की गई है. इधर, बीजेपी की सत्ता में वापसी होते ही पार्टी के नेताओं के सुरक्षा घेरा में इजाफा किया जा रहा है. बीजेपी नेताओं को Z प्लस और जेड सुरक्षा मिलनी शुरू हो गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

पटना में तेज रफ्तार बस का कहर ,घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश…..

by UB India News
August 8, 2026
0

अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज…………..

नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज..............

दिल्ली शराब नीति मामले में अब आम आदमी पार्टी भी आरोपी, केजरीवाल और AAP के खिलाफ ED ने दर्ज की चार्जशीट

अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव में हर कैंडिडेट को 90-90 लाख रुपए ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend