ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज…………..

UB India News by UB India News
August 29, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
नए आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे कितने है चैलेंज…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए हैं. यह खबर एक दिन पुरानी हो चली है. अब बात खबर से आगे की. बतौर आईसीसी चेयरमैन जय शाह के सामने सबसे बड़ा चैलेंज क्या आने वाला है. आप कुछ भी कयास लगाएं, उससे पहले बता दें कि इसके जवाब से पाकिस्तान का कनेक्शन है. यानी, जय शाह बीसीसीआई सचिव से प्रमोट होकर भले ही क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के प्रमुख बन गए हैं, लेकिन पाकिस्तान उन्हें सिरदर्द देता रहेगा. इस बार यह सिरदर्द आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से मिलने वाला है. जय शाह एक दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

चलिए खुलकर बात करते हैं. पाकिस्तान को अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है. इस मेजबानी की कामयाबी में सबसे बड़ा मसला यह है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी. पिछले 10-15 साल का रिकॉर्ड देखते हुए यह लगभग पक्का है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. वजह- टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने या ना जाने का निर्णय भारत सरकार के रुख पर निर्भर है. भारत सरकार का रुख पिछले 10 साल में टस से मस नहीं हुआ है. ऐसे में यह उम्मीद करना कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी, रेत से तेल निकालने जैसा ख्वाब है. हमेशा की तरह भारत का जवाब भी वही रहने वाला है कि टीम को पाकिस्तान में खतरा है.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

पाकिस्तान आईसीसी से करेगा शिकायत
अगर भारत सुरक्षा कारणों से अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इंकार करता है और बाकी टीमें वहां आने को तैयार हैं, तो फिर यह मामला आईसीसी के पास जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शिकायत करेगा. अब यहीं जय शाह की भूमिका शुरू होती है. बतौर आईसीसी चेयरमैन उन्हें पूरी तटस्थता से इस पर अपना निर्णय देना होगा. महत्वपूर्ण बात यह कि ना सिर्फ जय शाह को न्यूट्रल रहना होगा, बल्कि ऐसा दिखना भी होगा.

पहले भी ऐसी भूमिका में रह चुके शाह
जय शाह बीसीसीआई सचिव के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन भी रह चुके हैं. बतौर एसीसी चेयरमैन उन्होंने एशिया कप 2023 की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल का समर्थन किया था. इसके चलते पाकिस्तान को अपनी मेजबानी के कुछ मैच श्रीलंका की सह मेजबानी में कराने पड़े थे. अब यह देखना होगा कि जय शाह आईसीसी चेयरमैन के तौर पर इस स्थिति से कैसे निपटते हैं.

दुबई में मैच खेल सकता है भारत
माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल में हो सकती है. इस मॉडल के तहत टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान ही रहेगा. पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में ही खेलेगा. भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी दुबई में ही होगा.

टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता भी मुद्दा
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए भी जय शाह को कड़े फैसले लेने होंगे. लीग क्रिकेट बनाम नेशनल टीम का विवाद भी बड़ा होता जा रहा है. जय शाह को इस मसले पर भी सही संतुलना बिठाना होगा. ओलंपिक में क्रिकेट का प्रचार भी अहम चुनौती रहेगी. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की दोबारा एंट्री होने वाली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
दिल्ली शराब नीति मामले में अब आम आदमी पार्टी भी आरोपी, केजरीवाल और AAP के खिलाफ ED ने दर्ज की चार्जशीट

अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव में हर कैंडिडेट को 90-90 लाख रुपए ..............

भारत अमेरिका के बिच 837 करोड़ रुपए की हुई डील ………….

भारत अमेरिका के बिच 837 करोड़ रुपए की हुई डील .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend