ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी के यूक्रेन दौरे से भारत को क्या हासिल हुआ

UB India News by UB India News
August 25, 2024
in TAZA KHABR, ब्लॉग
0
रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

9 जुलाई को जब मोदी रूस के दौरे पर पहुंचे तो ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कही थी। इसके ठीक 44 दिन बाद मोदी यूक्रेन दौरे पर गए। उन्होंने जेलेंस्की को गले लगाया, कंधे पर हाथ रखा। मोदी ने जेलेंस्की को बताया कि उन्होंने पुतिन की आंखों में आंखे डाल ये बात कही है कि ये समय जंग का नहीं है।

जब मोदी ये बात कह रहे थे तब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका में दो डिफेंस डील पर दस्तखत कर रहे थे। ऐसे में मोदी के यूक्रेन दौरे से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं। जैसे कि क्या मोदी अमेरिका के दबाव की वजह से यूक्रेन गए… यूक्रेन दौरे से क्या भारत और रूस के रिश्ते बिगड़ेंगे… स्टोरी में ऐसे ही दावों की हकीकत एक्सपर्ट से जानिए…

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

1991 में यूक्रेन की स्थापना के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।
1991 में यूक्रेन की स्थापना के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था।

सबसे पहले ये जानिए कि मोदी यूक्रेन दौरे पर क्यों गए ?

रूस मामलों के एक्सपर्ट राजन कुमार ने बताया कि पीएम मोदी के यूक्रेन जाने के पीछे 3 वजह रही…

एक्ट ऑफ बैलेंसिंग- जंग के बीच पीएम मोदी के रूस जाने के बाद उनकी आलोचना हो रही थी। पश्चिमी देशों ने रूस दौरे पर नाराजगी जताते हुए भारत पर आरोप लगाए थे कि वह एकतरफा स्टैंड ले रहा है।

भारत में विकास से जुड़े मामलों से लेकर सुरक्षा समझौतों तक में पश्चिमी देशों का बड़ा प्रभाव है। यही वजह है कि पीएम मोदी इस यात्रा के तहत दोनों धड़ों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में यूक्रेन गए।

ब्रिज रोल प्लेः रूस-यूक्रेन युद्ध को न तो अमेरिका रोकना चाहता है और न ही रूस की इसे खत्म करने में कोई दिलचस्पी है। मोदी जब रूस गए थे तो उन्होंने वहां शांति की बातें की थीं। यूक्रेन जाकर भी मोदी ने यही बात कही।

भारत सिर्फ खुद को रिप्रेजेंट नहीं करता बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों का भी नेतृत्व करता है। ऐसे में मोदी ने यूक्रेन जाकर ग्लोबल साउथ देशों का पक्ष रखा। भारत ने साबित करने की कोशिश की कि वह 2 गुटों में बंटी दुनिया के बीच ब्रिज यानी एक पुल का काम कर सकता है।

द्विपक्षीय वार्ता: भारत और यूक्रेन के बीच बीते 25 सालों में व्यापारिक संबंधों में इजाफा देखने को मिला है। हालांकि, भारत का यूक्रेन के साथ व्यापार घाटा है। यानी मई 2024 में हमने यूक्रेन से 1081 करोड़ का इम्पोर्ट किया जबकि हमारी एक्सपोर्ट वैल्यू सिर्फ 88.84 करोड़ रही।

इसके अलावा पिछले एक साल में यूक्रेन के साथ भारत का व्यापार नेगेटिव में चला गया। हमारी एक्सपोर्ट वैल्यू 5.64 करोड़ घट गई। PM मोदी के दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर चर्चा करना भी था।

दावा 1: मोदी अमेरिका को साधने और चीन की वजह से यूक्रेन गए
हकीकत
: राजन कुमार का कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारत का रूस के साथ ट्रेड बहुत बढ़ा है। इस वजह से भी भारत पर रूस के करीबी होने का आरोप लग रहा था। अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों का भारत पर दबाव था कि एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत के संबंध लोकतांत्रिक देशों के साथ बेहतर होने चाहिए।

भारत का अमेरिका के साथ व्यापार सबसे ज्यादा होता है और ये बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका के साथ रहना भारत की मजबूरी भी है क्योंकि वह, चीन के साथ किसी विवाद में रूस से कहीं ज्यादा मदद कर सकता है।

यूक्रेन जो कि हमारी विदेश नीति की प्राथमिकता में कभी नहीं था, अचानक ही हमारे लिए अहम हो गया है, तो कहीं न कहीं इसकी वजह अमेरिका भी है। हालांकि पीएम मोदी ने सिर्फ अमेरिका के दबाव में आकर यूक्रेन दौरा किया है ऐसा भी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जब रूस जा रहे थे तो उससे पहले भी अमेरिका का दबाव था कि वे ऐसा न करें, लेकिन तब उनकी बात नहीं मानी गई थी।

दरअसल भारत इस यात्रा के जरिए ये साबित करना चाहता था कि उसकी नीति निष्पक्ष है। भारत यह जताना चाहता था कि अगर वह पश्चिमी देशों के दबाव में नहीं आता है तो रूस के दबाव में भी नहीं आएगा। इस दौरे के जरिए भारत ने पश्चिमी देशों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। इसके साथ ही भारत अपनी निष्पक्षता साबित करना चाहता है।

PM मोदी का जेलेंस्की के आवास पर रेड कार्पेट वेलकम किया गया
PM मोदी का जेलेंस्की के आवास पर रेड कार्पेट वेलकम किया गया

दावा 2: भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो जंग रोकने पर रूस मजबूर हो जाएगा
हकीकत: 
राजन कुमार ने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद भी कर दिया तो इससे उस पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारत अगर रूस से तेल खरीद रहा है तो ऐसा कर वह रूस पर एहसान नहीं कर रहा है बल्कि इसमें भारत की मजबूरी और फायदा दोनों हैं।

दरअसल, भारत जुलाई में चीन को पछाड़कर रूस से तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा देश बन गया। भारत ने अपने कुल इम्पोर्ट का 44% क्रूड ऑयल रूस से खरीदा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रूसी तेल की खपत प्रतिदिन 2.07 मिलियन प्रति बैरल है।

ऐसे में अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है तो मार्केट में तेल के दाम बढ़ जाएंगे और कई जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी। इससे इकोनॉमी पर संकट आ जाएगा। भारत की भी कुछ सीमाएं हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था, विदेश में निवेश, डिप्लोमेटिक रिसोर्स उतना बड़ा नहीं है कि वह इतनी बड़ी जंग रुकवा दे। मोदी जंग रोकने की अपील कर सकते हैं, दो पक्षों को एक पक्ष लाने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा सकते हैं, लेकिन हम अभी उतने सक्षम नहीं हुए हैं कि यूक्रेन में हो रही जंग को रुकवा सकें।

दावा 3: पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे से भारत-रूस के रिश्ते बिगड़ेंगे

हकीकत: राजन कुमार ने कहा कि मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर भारत-रूस के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रूस का बयान शायद ही आए। हालांकि रूसी सरकार इससे निराश जरूर होगी। रूस ऐसी स्थिति में फंसा है कि वह तुरंत इस पर प्रतिक्रिया नहीं देगा, लेकिन रूस बदले में भारत के दुश्मन चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करता दिख सकता है।

वहीं, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे कंवल सिब्बल का मानना है कि इस दौरे से भारत-रूस के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस और भारत के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। भारत ने इस दौरे के जरिए यह संदेश दिया है कि वह बिल्कुल निष्पक्ष है।

सिब्बल ने कहा कि यह समझना ‘गलत’ होगा कि मोदी की यूक्रेन यात्रा का मतलब शांति कायम करना है। दरअसल भारत किसी भी तरह से मीडिएटर बनने के मूड में नहीं है। मोदी के दौरे से साफ है कि ‘भारत अपना खेल खेल रहा है।’ भारत अब अपना राष्ट्रीय हित, दुनिया में अपनी स्थिति और ग्लोबल साउथ में अपनी भूमिका देखते हुए अपने हिसाब से फैसले ले रहा है।

दावा 4: पीएम मोदी के दौरे से यूक्रेन को फायदा होगा हकीकत: राजन कुमार ने कहा कि ये दावा सही है। पीएम मोदी की इस यात्रा से यूक्रेन को होने वाला फायदा भारत से ज्यादा है। भारत ग्लोबल साउथ के सबसे प्रमुख और बड़े देशों में से है। चीन का कोई भी प्रतिनिधि जंग की शुरुआत के बाद से यूक्रेन नहीं गया है।

ऐसे में अगर ग्लोबल साउथ के किसी बड़े देश का नेता यूक्रेन की यात्रा कर रहा है, तो ये उसके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में यूक्रेन भारत को अपने समर्थन में दिखाने की कोशिश भी कर सकता है। साथ ही वो भारत के इस कदम के जरिए रूस को नाराज करने की कोशिश भी करेगा।

दावा 5: मोदी के यूक्रेन दौरे से भारत की ग्लोबल देशों के लीडर के तौर पर पहचान मजबूत होगी
हकीकत: 
राजन कुमार ने कहा कि मोदी की इस यात्रा के जरिए भारत ने ये दिखाने की कोशिश की है कि वह एक ग्लोबल पावर है। भारत अगर अमेरिका के करीब है तो वह रूस के भी उतना ही करीब है। भारत किसी के भी दबाव में नहीं आएगा।

अब चीन या पश्चिमी देशों की तरह भारत को भी एक पक्ष की तरह देखा जाएगा। किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की टेबल पर अमेरिका, चीन, यूरोपीय देशों की तरह भारत भी शामिल हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर हैं। इसके बाद वे गुरुवार रात यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। वे यह सफर प्लेन से नहीं बल्कि ट्रेन के जरिए तय करेंगे। यह एक विशेष ट्रेन होगी, जिसका नाम ‘रेल फोर्स वन’ है। इसे लग्जरी सुविधाओं और वर्ल्ड क्लास सर्विस के लिए जाना जाता है।

रेल फोर्स वन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इटली PM जॉर्जिया मेलोनी समेत कई नेता यात्रा कर चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

सालों तक सत्ता में रहे, तब राहुल गांधी ने क्यों नहीं कराई जातीय जनगणना.........

PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend