ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

UB India News by UB India News
August 25, 2024
in TAZA KHABR
0
PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह 11 लाख लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जाएंगे. इसके बाद वह राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी जलगांव में उन 11 लाख नई ‘लखपति दीदी’ को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है. पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे. जहां से वह 2,500 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे. इसका लाभ 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लगभग 48 लाख सदस्यों को होगा.

5000 करोड़ का ऋण बांटेंगे पीएम मोदी

यही नहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5,000 करोड़ का बैंक ऋण भी बांटेंगे. जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जलगांव में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान नई लखपति दीदियों का दर्जा हासिल करने वाली 11 लाख महिलाओं को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे.

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बता दें कि इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब साढ़े चार बजे राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचेंगे. पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी राजस्थान हाईकोर्ट संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी पहली बार जाएंगे जलगांव

बता दें कि इससे पहले, शनिवार को पीएम मोदी के जलगांव दौरे को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार जलगांव के दौरे पर आ रहे हैं. उनके तीसरे कार्यकाल में लखपति दीदी बनी करीड़ डेढ़ लाख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान पीएम मोदी उनसे बातचीत भी करेंगे.

महाराष्ट्र दौरे से पहले पीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. पीएम मोदी ने लिखा, “मैं 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं. इस कार्यक्रम के दौरान 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे. यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इसके साथ ही 2,500 करोड़ रुपये का एक कोष भी शुरू किया जाएगा, जो स्वयं सहायता समूहों के साथ काम कर रही लाखों महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी बैठक

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी बैठक

मोदी सरकार की नई पेंशन स्कीम से किसको बड़ा लाभ

मोदी सरकार की नई पेंशन स्कीम से किसको बड़ा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend