ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव फ्रांस के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

UB India News by UB India News
August 26, 2024
in अपराध, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव  फ्रांस के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया भर में खासे लोकप्रिय मैसेजिंप ऐप टेलीग्राम के अरबपति संस्थापक और सीईओ पावेल डुरोव को पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. 39 साल के डुरोव अजरबैजान की राजधानी बाकू से पेरिस पहुंचे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही फ्रांसिसी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैसेजिंग एप से जुड़े कथित अपराधों के चलते उन्हें पकड़ा गया और रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

टेलीग्राम के चीफ क्यों गिरफ्तार
फ्रांस में नाबालिगों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए काम करने वाली एजेंसी OFMIN ने धोखाधड़ी, ड्रग्स तस्करी, साइबरबुलिंग, संगठित अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने सहित कथित अपराधों की प्रारंभिक जांच में डुरोव के लिए एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. डुरोव पर अपने प्लेटफॉर्म के आपराधिक उपयोग को रोकने के लिए कार्रवाई करने में विफल रहने का शक है. जांचकर्ताओं में से एक ने कहा, ‘टेलीग्राम पर बहुत गड़बड़ी चल रही है.’ उन्होंने कहा कि वे हैरान थे कि डुरोव यह जानते हुए पेरिस आया कि वह यहां वॉन्टेंड है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

टेलीग्राम ऐप ने चमकाई डुरोव की किस्मत
रूसी मूल के डुरोव ने इस मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की शुरुआत की थी. उनकी संपत्ति 15.5 अरब डॉलर आंकी गई थी. यह ऐप रूस, यूक्रेन और पूर्वी यूरोप के देशों में खासा लोकप्रिय है. टेलीग्राम को फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट के बाद प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है. इसका लक्ष्य अगले साल एक अरब यूजर्स तक पहुंचना है.

रूस-यूक्रेन जंग की जानकारी का अहम सोर्स
रूस ने 2022 में यूक्रेन पर जब हमला किया तो टेलीग्राम ऐप इस जंग और इससे जुड़ी घटनाओं के बारे में दोनों पक्षों से अनफ़िल्टर्ड – और कभी-कभी ग्राफ़िक और भ्रामक – सामग्री का मुख्य स्रोत बन गया है. यह ऐप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और उनके अधिकारियों के लिए संचार का पसंदीदा जरिये बन गया है. वहीं क्रेमलिन और रूसी सरकार भी अपनी खबरों को प्रसारित करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. यह उन कुछ जगहों में से एक बन गया है, जहां रूसी युद्ध के बारे में समाचार प्राप्त कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी

मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी

रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि

रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend