ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि

UB India News by UB India News
August 26, 2024
in अध्यात्म, खास खबर
0
रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व जन्माष्टमी कल यानी 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र सोमवार की रात 09:19 बजे से शुरू होकर अगले दिन मंगलवार की रात 08:23 बजे तक रहेगा। आचार्य राकेश झा ने बताया कि जन्माष्टमी पर मिथिला पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रहा है, जो अगले दिन मंगलवार की सुबह 06:41 बजे तक रहेगा। वहीं, साधु-संत 27 अगस्त मंगलवार को कृष्णाष्टमी की व्रत और पूजा करेंगे।

ग्रह-गोचरों का बन रहा उत्तम संयोग

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

ज्योतिषी झा के अनुसार जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इसमें जयंती योग, हर्षण योग, बव करण, सोमवार दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा वृष लग्न के साथ चन्द्रमा वृष राशि के उच्च के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा। इस गोचर से गजकेसरी योग और शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर से शश राजयोग बनेगा। जयंती योग में श्रीकृष्ण की आराधना करने का संयोग जन्म-जन्मांतर के पुण्य संचय होने से ही प्राप्त होता है। ऐसे उत्तम संयोग में जन्माष्टमी का व्रत करने और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने से श्रद्धालुओं को करोड़ों यज्ञ करने का पुण्य और तीन जन्मों के पाप नष्ट और शत्रुओं का दमन होता है।

विधि-विधान से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विधि-विधान से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर घर-घर विराजेंगे कान्हा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्मावलंबियों के घरों में विधि-विधान से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सोमवार की मध्यरात्रि में भगवान के बालस्वरूप में कान्हा, लड्डू गोपाल, शालिग्राम का प्राकट्य कराकर गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र, मोर पंख, बांसुरी, माला, गुलाब, कमल, इत्र, कदम्ब से श्रृंगार कर पंजीरी, मिष्ठान, पंचमेवा, माखन-मिश्री, ऋतुफल का भोग फिर आरती होगी।

श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा से उन्नति

पंडित राकेश झा ने कहा कि भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा और जन्माष्टमी का व्रत करने से श्रद्धालुओं को संतान सुख, वैवाहिक सुख, प्रेम की प्रगाढ़ता, सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति, आपसी सद्भावना तथा तीन जन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है। भविष्य पुराण के मुताबिक इस व्रत को करने से अकाल मृत्यु,गर्भपात,वैधव्य, दुर्भाग्य और कलह नहीं होते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
कोलकाता रेप-मर्डर केस, पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI का छापा

कोलकाता रेप-मर्डर केस, पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI का छापा

15-16 अक्टूबर को इस्लामाबद में आयोजित SCO मीटिंग में पाकिस्तान ने PM मोदी को बुलाया

15-16 अक्टूबर को इस्लामाबद में आयोजित SCO मीटिंग में पाकिस्तान ने PM मोदी को बुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend