ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी

UB India News by UB India News
August 26, 2024
in अपराध, खास खबर
0
मिडिल ईस्ट में नई जंग, हिजबुल्लाह ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, इजरायल ने लगाई 48 घंटे की इमरजेंसी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिडिल ईस्ट में पूरी तरह बड़े पैमाने पर जंग छिड़ने के आसार अब नजर आने लगे हैं. एक ओर इजरायल की सेना ने जहां दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले शुरू किए तो वहीं दूसरी ओर हिजबुल्लाह ने एक बड़े ड्रोन और रॉकेट हमले के साथ इसका जवाब दिया. हिजबुल्लाह ने कहा कि जुलाई में बेरूत में अपने कमांडर फुआद शुकर की इजरायली सेना द्वारा की गई हत्या का बदला भी लिया गया.

मिडिल ईस्ट में यह जंग तब अपने उफान पर है जब गाजा में युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता वार्ता में प्रगति के कोई संकेत नहीं होने की सूचना दी गई है. एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मिस्र की राजधानी काहिरा में मौजूद हमास प्रतिनिधिमंडल शहर से चला गया है. जिससे शांति वार्ता के आगे बढ़ने की उम्मीद अब करीब-करीब खत्म होने के कगार पर है.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

वहीं गाजा पट्टी में इजरायल की सेना ने शनिवार को कम से कम 71 फिलिस्तीनियों को मार डाला. इजरायली टैंक और बुलडोजर केंद्रीय शहर डेयर एल-बलाह में आगे बढ़े, जिससे दो दिनों में 100,000 से अधिक लोगों को भागने पर मजबूर होना पड़ा. गौरतलब है कि गाजा पर इजरायल के हमले में कम से कम 40,334 लोग मारे गए हैं और 93,356 घायल हुए हैं. 7 अक्टूबर को हमास की अगुवाई वाले हमलों के दौरान इजरायल में एक अनुमान के मुताबिक 1,139 लोग मारे गये.

अमेरिका की प्रतिक्रिया

इन हमलों के बाद अमेरिका ने कहा कि वह इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता रहेगा. राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी अपने इजरायली समकक्षों के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सेवेट ने एक बयान में कहा कि हम इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते रहेंगे और हम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए काम करते रहेंगे.

रात भर में इजरायल पर 320 रॉकेट दागे गए

रविवार को हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने रात भर में इजरायल पर 320 से अधिक रॉकेट दागे, जिसमें कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. जबकि इजरायल की सेना ने कहा कि वह हिजबुल्लाह समूह के खिलाफ पूर्व-आक्रमणकारी हमले कर रही है.

इजरायल में 48 घंटे की इमरजेंसी लागू

लेबनान में हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बाद इजरायल ने 48 घंटे का आपातकाल घोषित किया गया. इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने रविवार को देश भर में 48 घंटे के आपातकाल की घोषणा की. जबकि इजरायल की सेना ने लेबनान में कई हवाई हमले किए, जिससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि

रोहिणी नक्षत्र में कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी ,सुबह 08:28 बजे से शुरू हो रही अष्टमी तिथि

कोलकाता रेप-मर्डर केस, पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI का छापा

कोलकाता रेप-मर्डर केस, पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI का छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend