ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऐसी प्रेसिडेंट बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा………….

UB India News by UB India News
August 23, 2024
in TAZA KHABR
0
ऐसी प्रेसिडेंट बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन (DNC) के आखिरी दिन शिकागो में गुरुवार को अपनी उम्मीदवारी को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया। अपने भाषण में उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी उम्मीदवारी बहुत अजीबोगरीब हालात में हुई। हालांकि, उन्होंने ये भरोसा दिलाने की कोशिश की वह ट्रम्प के मुकाबले बेहतर उम्मीदवार हैं।

कमला ने उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए अपना विजन भी बताया। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी जनता देश को आगे ले जाने के लिए मुझ पर यकीन कर सकती है। मैं देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी। एक ऐसी राष्ट्रपति जो पढ़ और सुन सकती है। एक ऐसी राष्ट्रपति जिसके पास कॉमन सेंस होगा।’

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

कमला ने कहा, ‘इस चुनाव के साथ हमारे पास पुरानी कड़वाहट, निराशा और विभाजनकारी लड़ाइयों से आगे बढ़ने का एक मौका है। उन सभी लोगों की ओर से जिनकी कहानी केवल विश्व के सबसे महान देश में ही लिखी जा सकती है, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपके नामांकन को स्वीकार करती हूं।’

कमला हैरिस डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन के आखिरी दिन भाषण देती हुईं।
कमला हैरिस डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन के आखिरी दिन भाषण देती हुईं।

कमला बोलीं- ट्रम्प आए तो गंभीर परिणाम होंगे
कमला ने भाषण की शुरुआत अपने पति डग एम्हॉफ को शादी की 10वीं सालगिरह की शुभकामनाओं के साथ की। इसके बाद उन्होंने अपनी भारतीय मां का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा,”मेरी माँ 19 साल की थीं जब वे अकेले भारत से कैलिफोर्निया आई थी। उन्होंने हमें सिखाया कि अन्याय के बारे में शिकायत न करें बल्कि इसके लिए कुछ करें।” मेरी मां ने मुझे सिखाया कि किसी को भी यह मत बताने दो कि तुम कौन हो,बल्कि उन्हें दिखाओ कि तुम कौन हो।”

कमला ने अपने भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा। उन्होंने ट्रम्प को एक लापरवाह शख्स बताया। कमला ने कहा कि ट्रम्प को व्हाइट हाउस में वापस लाने के परिणाम बेहद गंभीर होंगे। ट्रम्प ने 2020 चुनाव के परिणामों को बदलने की कोशिश की, उन्होंने हिंसा करवाई।

उन पर धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोप हैं। उनके इरादे लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के हैं।

कमला के भाषण के साथ डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन शिकागो का समापन हुआ। आखिरी दिन 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

कमला हैरिस जब भाषण दे रही थी, तब ट्रम्प सोशल मीडिया के जरिए उन पर टिप्पणी कर रहे थे।
कमला हैरिस जब भाषण दे रही थी, तब ट्रम्प सोशल मीडिया के जरिए उन पर टिप्पणी कर रहे थे।

ट्रम्प बोले- कॉमरेड कमला सिर्फ बातें बनाती हैं
कमला हैरिस के बयान के बाद विरोधी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने बीते साढ़े तीन सालों में बातें बनाने के अलावा कुछ और नहीं किया है। वह अभी भी यही कर रही हैं। वह हर चीज को लेकर शिकायत करती हैं, लेकिन कुछ करती नहीं हैं। उन्हें भाषणबाजी छोड़कर देश की सीमाओं को ब्लॉक करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कमला को कॉमरेड कमला कहा।

ट्रम्प ने कहा कि कमला हैरिस इजराइल से नफरत करती हैं। जब नेतन्याहू अमेरिकी संसद को संबोधित करने पहुंचे थे तो वह उनसे मिली तक नहीं। वह कट्टरपंथी सोच की हैं। उनके नेतृत्व में अमेरिका का कोई भविष्य नहीं होगा वह हमें तीसरे विश्वयुद्ध की तरफ ले जाएंगी। कमला के भाषण के दौरान ट्रम्प अपने सोशल मीडिया से लगातार उनके भाषण पर टिप्पणी करते रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

Next Post
वर्चुअल इमेज के कारण चीन के आसमान में दिखे 7 सूरज……………..

वर्चुअल इमेज के कारण चीन के आसमान में दिखे 7 सूरज.................

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी; 40 यात्री सवार थे; बचाव कार्य जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend