ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्राइम सीन पर सारे सबूतों को इरादतन मिटाया गया !

UB India News by UB India News
August 23, 2024
in TAZA KHABR
0
कोलकाता में डॉक्टर के मर्डर पर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सभी हड़ताली डॉक्टरों से अपील की कि वे काम पर जल्द लौटें क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी के कारण वो लोग परेशान हैं, जिन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि ड्यूटी पर लौटने के बाद अदालत इस बात को सुनिश्चित करेगी कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाय। भारत में इस समय लाखों गरीब मरीज़ सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहने और सर्जरी न होने से परेशान हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में रेजीडेंट डॉक्टरों के वकील ने मांग की कि नैशनल टास्क फोर्स में रेजीडेंट डॉक्टरों को प्रतिनिधित्व दिया जाय, लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऐसा करने से ये टास्क फोर्स ठीक से काम नहीं कर पाएगा। बहरहाल उन्होंने आश्वासन दिया कि टास्क फोर्स डॉक्टरों की मांगों को अवश्य सुनेगा।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि डॉक्टर्स जिस तरह से लगातार 36 या 48 घंटे तक काम कर रहे हैं, वह वाकई आमानवीय है, और टास्क फोर्स उनके काम करने के घंटों को भी नियमित करेगा। मेरी राय में डॉक्टरों को अब सुप्रीम कोर्ट की अपील मान लेनी चाहिए और काम पर लौटना चाहिए। जहां तक कोलकाता में डॉक्टर बेटी की रेप-हत्या के केस का सवाल है, सुप्रीम कोर्ट ने आज विस्तार से सभी पक्षों की बातें सुनी, और राज्य सरकार को जम कर फटकार लगाई। कोर्ट को विस्तार से बताया गया कि कैसे क्राइम सीन पर सारे सबूतों को इरादतन मिटाया गया ताकि दरिंदों को बचाया जा सके। जब भी रेप-हत्या जैसे वीभत्स केस में लोगों को लगता है कि सबूत मिटाने की कोशिश की गई, या अपराधियों को बचाने की कोशिश की गई, तो लोगों का गुस्सा बढ़ जाता है। कोलकाता में एक मासूम लड़की के साथ जो वहशियाना हरकत हुई, उसमें डॉक्टर्स के प्रोटेस्ट की यही वजह है। देश की आम जनता में आक्रोश का यही कारण है।

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

अब ये बात और भी गंभीर हो गई है क्योंकि लोगों को लगता है कि इस केस में मुख्य आरोपी से लेकर बाकी लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, ठीक से सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं। कोलकाता पुलिस भी मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिन्सिपल डॉक्टर संदीप घोष के खिलाफ कई केस फाइल करके नई चाल चल रही है। आशंका है कि कोलकाता पुलिस डॉक्टर संदीप घोष को गिरफ्तार करके अपनी हिरासत में लेना चाहती है, वरना जिन डॉक्टर घोष को पहले बचाने की कोशिश की गई, अब वो पुलिस के घेरे में क्यों आए? इसी तरह जिस भीड़ ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की, सबूत मिटाने की कोशिश की, उसके बारे में भी अभी तक कुछ खास पता नहीं चला है कि वे किसके लोग थे? उन्हें किसने भेजा था? ये सवाल भी बना हुआ है। इस सारे मामले में एक और दुख की बात ये है कि डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण देश भर में लाखों मरीज परेशान हैं, खास तौर पर सरकारी अस्पतालों में, जहां गरीब मरीज़ इलाज कराने जाते हैं। मुझे लगता है डॉक्टर्स को सुप्रीम कोर्ट की अपील पर ध्यान देना चाहिए, काम पर लौटना चाहिए, उन्हें CBI की जांच पर भरोसा करना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिलेगा, इस पर यकीन करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल क्यों?

दिल्ली एनसीआर में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल क्यों?

ऐसी प्रेसिडेंट बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा………….

ऐसी प्रेसिडेंट बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend