मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की कल लॉटरी खुलने वाली है। शनिवार की शाम यह लॉटरी खुलेगी। उद्योग विभाग के सभागार में लॉटरी से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभों को योजना का लाभ मिलेगा। शाम पांच बजे लाभुकों के किस्मत का फैसला होगा।
रैंडमली आएगा लाभुकों का नाम
उद्योग विभाग में प्राप्त आवेदनों को कंप्यूटर द्वारा रैंडम योजना का लाभ दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। 1 जुलाई से 16 अगस्त, 2024 तक उद्यमी पोर्टल पर कुल 5 लाख 41 हजार 667 आवेदन मिले, जिसमें अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति वर्ग के 99 हजार 875, अति पिछड़ा वर्ग के 1 लाख 54,0 हजार 417, युवा उद्यमी वर्ग के 1 लाख 51 हजार 384, महिला उद्यमी वर्ग के 1 लाख 9 हजार 609 और अल्पसंख्यक वर्ग के 26 हजार 382 आवेदन मिले हैं।
9 हजार 247 लाभुक योजना का लाभ लेंगे
चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में सीएम उद्यमी योजना के चारों, घटकों में कुल 9 हजार 247 लाभुक चुने जाएंगे। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, युवा उद्यमी योजना और महिला उद्यमी योजना के जिलावार निर्धारित टारगेट के आधार पर हर क्षेत्र में 2 हजार के हिसाब से कुल 8 हजार और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत 1 हजार 247 यानी कुल 9 हजार 247 आवेदकों को चयन होगा।
34 हजार 441 उद्यमी को अब तक मिला है लाभ
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 तक मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 34 हजार441 उद्यमी को लाभ मिल चुका है। सरकार योजना के तहत 2 हजार 660 करोड़ की राशि बांट चुकी है।







