एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद को राजद, बसपा, जेएमएम और भीम आर्मी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आज के भारत बंद का समर्थन किया है. बिहार में आरजेडी, भीम आर्मी समेत अन्य संगठनों ने भी भारत बंद का समर्थन किया. भारत बंद को लेकर बिहार में कई स्कूलों को बंद रखा गया है. अलग-अलग संगठन सड़कों पर वाहनों को नहीं चलने दे रहे हैं. वहीं इसी बीच सिपाही भर्ती परीक्षा का आज चौथा चरण भी है.
वहीं बिहार पुलिस भी भारत बंद को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौक-चौराहों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगह पर पुलिस की विशेष नजर है. बता दें, आज भारत बंद के बीच ही बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का भी आयोजन होना है. दरअसल केंद्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का आज चौथा दिन है. ऐसे में भारत बंद के दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल भारत बंद को लेकर पटना समेत अन्य जिलों में सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की संख्या कम देखने को मिल रही है. ऐसे में लोगों को एक जगह से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पटना में भारत बंद के कारण एनएच (NH) 30 पर यातायात व्यवस्था ठप हो गयी है. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की है. बेउर मोड़ के पास रास्ता बंद किया गया है. जाम में सैंकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं.
भारत बंद के आंदोलन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर से पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि आंदोलनकारी ट्रेन, एनएच-27 व एनएच-531 पर परिचालन को बाधित कर सकते हैं. हालांकि आंदोलन को लेकर रेल पुलिस भी अलर्ट है. रेलवे स्टेशन के अलावा पटरियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. पुलिस के अनुसार किसी भी तरह की हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है, जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं. भारत बंद को देखते हुए पुलिस सतर्क है. वहीं, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में आज भाजपा का प्रदर्शन है.
पटना में NH-30 पर चरमराई यातायात व्यवस्था
भारत बंद को लेकर पटना समेत अन्य जिलों में सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की संख्या कम देखने को मिल रही है. ऐसे में लोगों को एक जगह से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पटना में भारत बंद के कारण एनएच (NH) 30 पर यातायात व्यवस्था ठप हो गयी है. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की है. बेउर मोड़ के पास रास्ता बंद किया गया है. जाम में सैंकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं.
पूर्णिया में भी दिख रहा भारत बंद का असर
एससी एसटी आरक्षण को लेकर भारत बंद का असर आज पूर्णिया में भी देखने को मिल रहा है. पूर्णिया में सुबह से ही आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्य सड़कों पर पहुंच गए हैं और पूरी तरह चक्का जाम कर दिया है. हालांकि इस दौरान परीक्षार्थी, मेडिकल सेवा और अन्य जरूरी सेवा को बाधित नहीं किया जा रहा है. वही बंद के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी मुस्तैद है. वही बंद समर्थको की माने तो सुप्रीम कोर्ट ने हाल में जो फैसला दिया है वह बाबा साहब अंबेडकर के दिए संविधान में आरक्षण के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि पहले तो कॉलेजियम सिस्टम समाप्त होना चाहिए । उसके बाद एससी एसटी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए.
पटना में भी भारत बंद का असर
पटना में भी भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. पटना में भारत बंद को लेकर गवर्नमेंट वेलफेयर हॉस्टल के पास सड़क को जाम किया गया है. एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद को लेकर अलग-अलग संगठन सड़कों पर उतर गए हैं. सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गयी है. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद. है. भीम आर्मी के सदस्य बिहार के अलग-अलग जिले में भारत बंद को लेकर सड़कों पर उतरे हैं.
नवादा में भारत बंद का व्यापक असर
नवादा में आज भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. अनुसूचित संघर्ष मोर्चा के साथ-साथ अन्य दलों के द्वारा आज नवादा शहर को पूरी तरह से बंद कराया गया, जहां बंद समर्थकों ने शहर के सभी प्रमुख बाजारों को बंद कराया एवं सड़क मार्ग को जाम कर दिया. नवादा के सद्भावना चौक के समीप एनएच 20 को जामकर प्रदर्शन किया. इस दौरान परिवहन सेवा सेवा पूरी तरह से ठप हो गई. बंद को लेकर जिला प्रशासन ने एहतियातन कई जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस टीम की भी तैनाती की है. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से प्रदर्शन करने की अपील की है. बंद समर्थकों ने आज घूम-घूम कर शहर के में रोड, विजय बाजार, कचहरी रोड, पुरानी बाजार, हॉस्पिटल रोड, इंदिरा चौक,स्टेशन रोड समेत सभी प्रमुख बाजारों को बंद कराया।इसके अलावा अलग अलग प्रखंडों में भी आज भारत बन्द का ब्यापक असर है.






