ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर प्लान हुआ आउट !

UB India News by UB India News
August 21, 2024
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
कांग्रेस का जम्मू-कश्मीर प्लान हुआ आउट !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिस पर देशभर की नजर है. इसके लिए नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस और बीजेपी सहित तमाम दल जीत का परचम लहराने के लिए मुस्तैदी से जुट गए हैं. इस बीच कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर है कि जम्मू-कश्मीर में पर्दे के पीछे नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस 90 में से 40 सीटें मांग रही है, जबकि उमर अब्दुल्ला सिर्फ 25 सीटें देने को तैयार हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस इतनी कम सीटों पर राजी नहीं है. इतना ही नहीं, कांग्रेस कश्मीर की एक और बड़ी पार्टी पीडीपी को भी गठबंधन में शामिल करना चाहती है, ताकि I.N.D.I.A. गठबंधन का स्वरूप बना रहे.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पीडीपी से नाता जोड़ने के खिलाफ उमर
सूत्रों के मुताबिक, उमर पीडीपी से नाता जोड़ने के खिलाफ हैं. वह तर्क यह दे रहे हैं कि घाटी में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की राजनीति अब हाशिए पर चली गई है. हालांकि कांग्रेस ने अपील की है कि अगर महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती आगे आती हैं, तो उस सूरत में उमर उन्हें सम्मानजनक सीटें देकर गठबंधन में शामिल कर लें.

सूत्रों ने बताया कि तीनों दलों के गठबंधन को लेकर अभी बातचीत जारी है. अगर पीडीपी को साथ लाने पर बात नहीं बनी तो भी कांग्रेस महबूबा की बेटी इल्तिजा के खिलाफ उम्मीदवार न देने और कुछ सीटों पर पीडीपी के साथ फ्रेंडली फाइट के पक्ष में है. हालांकि इसे अभी शुरुआती बातचीत ही कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि तीनों दलों के नेतृत्व के बीच बातचीत के बाद ही अंतिम फैसला संभव है.

18 सितंबर से शुरू होगी वोटिंग, 4 अक्टूबर को रिजल्ट
बता दें कि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

पूरे जम्मू कश्मीर में करीब 11,838 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. यह मतदाता केंद्र कुल 9,169 स्थानों पर बनाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9,506 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 735 मतदाता हैं. जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, 9 एसटी व 7 एससी सीटें हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
भारत बंद : बिहार में आगजनी, ट्रेनों को भी रोका , पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज , यूपी में बंद कराई गईं दुकानें……

भारत बंद : बिहार में आगजनी, ट्रेनों को भी रोका , पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज , यूपी में बंद कराई गईं दुकानें......

बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कर रही विचार ……….

बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर कर रही विचार ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend