ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

65 साल की हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…….

UB India News by UB India News
August 18, 2024
in TAZA KHABR, दिन विशेष
0
देश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 50% के पार जाएगा डीए!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 18 अगस्त को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म साल 1959 को तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वह एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में लगातार तीसरी बार मंत्री बनी हैं. मोदी 1.0 सरकार में वह देश की रक्षा मंत्री थीं. वहीं दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्री का पद दिया गया.

वित्त मंत्री के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें एक्स पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं. निर्मला जी विकास और सुधारों के लिए कई तरह के कदम उठा रही हैं. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं.’ पीएम मोदी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने उनका धन्यवाद किया है.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

वित्त मंत्री रहते हुए निर्मला सीतारमण ने कई ऐसे अहम फैसले लिए हैं जिन्होंने देश की दशा और दिशा को पूरी तरह से बदल दिया. उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके द्वारा लिए कुछ बड़े फैसलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों का विलय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हमेशा से कड़े फैसलों के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश के कई बड़े पब्लिक सेक्टरों बैंकों के विलय के काम को पूरा किया. साल 2020 में उन्होंने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक को पंजाब नेशनल बैंक में विलय करने का फैसला किया था. इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय किया गया था. ये सभी फैसले 1 अप्रैल 2020 से लागू हो गए.

2. कोरोना महामारी के दौरान देश को दिया 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज

साल 2020 में जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को आर्थिक मदद देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था. इसमें 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटने से लेकर कई तरह की आर्थिक मदद भी शामिल थी.

3. ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल में ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग पर तगड़ा जीएसटी वसूलने का फैसला लिया. सरकार गेमिंग और गैंबलिंग पर विशेष निगरानी करना चाहती है. ऐसे में बच्चों को इस तरह चीजों से दूर रखने और इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने गेम्स पर 28 फीसदी के सबसे उच्च जीएसटी दरों को लगाने का फैसला किया.

4. सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर दिया विशेष ध्यान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की योजनाओं को देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया है. वित्त मंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को यह प्रमुख रूप से आदेश दिया था कि वह लोगों तक सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएम स्वनिधि, अटल पेंशन योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम मुद्रा योजना को पहुंचाने पर अपना ध्यान केंद्रित रखें.

5. नई टैक्स रिजीम की शुरुआत की

मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में पहली बार नई टैक्स रिजीम की घोषणा की थी. इसमें पुरानी टैक्स रिजीम से कई तरह के बदलाव किए गए थे, जिसमें आप बिना निवेश किए भी ज्यादा टैक्स बचा सकते थे. हालांकि उन्होंने पुरानी टैक्स रिजीम को भी जारी रखा है. ऐसे में लोगों के पास नई और पुरानी टैक्स रिजीम में से किसी एक के चुनाव का विकल्प अभी भी मौजूद है. नई टैक्स रिजीम के तहत करदाताओं को 7 लाख रुपये की इनकम पर टैक्स नहीं देना होता है.

6. क्रिप्टोकरेंसी पर लगाया 30 फीसदी टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री रहते हुए क्रिप्टोकरेंसी पर भी बड़ा फैसला लिया. उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया था. उन्होंने यह निर्णय इससे जुड़े जोखिमों को देखते हुए लिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
हरियाणा चुनाव 2024: क्या इस बार छोटी पार्टियां बनेंगी गेम चेंजर?

हरियाणा चुनाव 2024: क्या इस बार छोटी पार्टियां बनेंगी गेम चेंजर?

साउथ चाइना सी में फिलिपींस के जहाज ने चीनी कोस्टगार्ड शिप को किया चूर

साउथ चाइना सी में फिलिपींस के जहाज ने चीनी कोस्टगार्ड शिप को किया चूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend