ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18वीं बार फहराए तिरंगा , किए बड़ा ऐलान

UB India News by UB India News
August 16, 2024
in पटना, बिहार
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18वीं बार फहराए तिरंगा , किए बड़ा ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार बिहार 12 लाख नौकरी और 34 लाख रोजगार देगी। सीएम ने कहा- ‘हमने 2022 में 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी, जिसमें से 5 लाख 16 हजार नौकरियां सरकार दे चुकी है। 2 लाख की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। अब अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 10 की जगह 12 लाख नौकरी देगी। इसी तरह हमने 10 लाख रोजगार की बात कही थी। 4 साल में 24 लाख रोजगार दिया है। अब और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। यानी चुनाव से पहले हम 34 लाख रोजगार देने जा रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने पटना के गांधी मैदान में तिंरगा फहराने के बाद ये घोषणा की है। उन्होंने 18वीं बार झंडा फहरा कर बिहार में सबसे ज्यादा बार तिंरगा फहराने का रिकॉड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी पत्नी को ही सीएम बना देते हैं। परिवार से आगे बढ़ते ही नहीं, कभी पत्नी, कभी बेटा-बेटी के बारे में ही सोचते रह जाते हैं।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

वहीं, नौकरी के मुद्दे पर बढ़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल और अगले साल के चुनाव के पहले युवाओं को 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी. लोगों को नौकरी तो देंगे ही, रोजगार के बारे में भी 10 लाख कहे थे, रोजगार की बात है तो पिछले 4 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में 24 लाख लोगों को रोजगार दे दिया गया है. इस साल और अगले साल 2025 चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार देने का लक्ष्य है. इस लाख 10 लाख की जगह 34 लाख रोजगार और 10 लाख नौकरी की जगह 12 लाख नौकरी होगी.

विशेष पैकेज पर केंद्र को दिया धन्यवाद

विशेष राज्य के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे. इस बार के बजट में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और आशा है कि भविष्य में भी बिहार को इसी तरह आवश्यकता अनुसार सहयोग मिलता रहेगा. हम लोग तो काम करते रहते हैं केंद्र सरकार का सहयोग है सब कुछ मिलता रहेगा.

लालू-तेजस्वी पर हमला

वहीं, लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि हम कभी मीडिया के खिलाफ नहीं बोलते हैं. हम आग्रह करेंगे कि पहले क्या था? अब क्या किया गया है उसको बताइए. आज कल कुछ भी कोई बयान देता है. कौन काम किया है? वो लोग एक काम किया है क्या? लोग अपने घर को बढ़ाया. अपनी जगह पत्नी को बना दिया. बेटा-बेटी यही सब करता रहा. हम लोग कभी किए हैं बोलिए तो कितना सब धंधा करते रहे और वही सब चीज चला रहा है तो आग्रह करेंगे कि जो हम लोग जितना काम करते हैं उन सब चीजों को ध्यान रखिए.

जानिए कितने लोगों को सरकारी नौकरी मिली और कितनों को मिलना बाकी है

CM ने कुल 12 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 5 लाख 16 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। 2 लाख की प्रोसेस पूरी की जा चुकी है। इन दोनों आंकड़ों को जोड़कर संख्या 7 लाख 16 हजार पर पहुंच जाती है। यानी चुनाव से पहले इस एक साल में बिहार के 4 लाख 84 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी।

तंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहें।

इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलाव किया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

निकाली गई कई झांकियां 

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी मेहमान सुबह 8:30 बजे तक अपनी जगह पर पहुंच गए. स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 झांकियां भी निकाली गई. इन झांकियों के जरिए सरकार की विकासात्मक और लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दिखाया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से झांकी की संरचना की ऊंचाई अधिकतम 15 फीट निर्धारित की गई थी.

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती

गांधी मैदान की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. 98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहें. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांटा गया था. हर सेक्टर की जिम्मेदार अलग-अलग अधिकारी को सौंपी गई थी. गांधी मैदान में अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया था. वहीं, दर्शकों के लिए पंडाल बनाया गया था, जिससे बारिश होने पर दर्शकों को परेशानी नहीं होगी. ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए थे. सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर फहराए तिरंगा , 98 मिनट लंबे भाषण में दिखाई  सपनों के भारत की तस्वीर…………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर फहराए तिरंगा , 98 मिनट लंबे भाषण में दिखाई सपनों के भारत की तस्वीर..............

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, 21 तोपों की सलामी के साथ भारत मना रहा आज अपना 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, 21 तोपों की सलामी के साथ भारत मना रहा आज अपना 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend