ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2025 का विधानसभा चुनाव जन सुराज और एनडीए के बीच होगा……

UB India News by UB India News
August 14, 2024
in जमुई, बिहार
0
‘देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग RJD…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव जन सुराज और एनडीए के बीच होगा। पीके ने राजद और जदयू पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को अगले विधानसभा चुनाव में 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी। दो दिवसीय यात्रा पर जमुई पहुंचे प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के फ्यूचर को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की।

लालू-नीतीश और बीजेपी से मिलेगी मुक्ति?

इससे पहले प्रशांत किशोर सोमवार को जमुई पहुंचे, जहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में लोग पीके का भाषण सुनने के लिए उमड़ पड़े। पीके ने कहा कि अगले साल बिहार में जनता का राज स्थापित होगा और लोगों को लालू, नीतीश और भाजपा से मुक्ति मिलेगी।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी को जनता नकार देगी!

पीके ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता राजद, जदयू और भाजपा को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि नीतीश अकेले लड़े या भाजपा-राजद के साथ, जनता 20 सीट भी नहीं देने वाली। 2015 में तो हमने कंधा लगाया था और मदद किया था तो महागठबंधन की सरकार बन गई थी। फिर 2020 में 42 सीट आया था, लेकिन इस बार परिणाम बिलकुल विपरीत होगा और इस बार जनता राजद और जदयू को उखाड़ फेंकेगी।

2025 के चुनाव में आरजेडी कोई फैक्टर नहीं-प्रशांत

प्रशांत किशोर ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने लोगों को रोकने के लिए पत्र निकालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पत्र में कहा जा रहा है कि लालू यादव के विचारों का सम्मान करते हैं तो पार्टी छोड़ कर नहीं जाइए। इसका मतलब क्या हुआ, अब राजद के नेता तेजस्वी के नाम पर रुकने नहीं वाले हैं। पत्र निकालकर राजद वाले अपने नेता को रोक रहें हैं। राजद 2025 में कोई फैक्टर ही नहीं हैं। इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से जन सुराज और छक्। के बीच होने वाला है।

प्रशांत किशोर के दावे से सियासी हलचल

पीके के इस बयान और दावे से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। देखना होगा कि आने वाले समय में पीके के इस दावे में कितनी सच्चाई होती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू….

बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू....

नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, भूकंपरोधी होगा पटना नया समाहरणालय

नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, भूकंपरोधी होगा पटना नया समाहरणालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend